Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

लोहाघाट:इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी का शानदार प्रदर्शन। हर्षित बने स्कूल टॉपर।

लोहाघाट:ओकलैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: पिथोरागढ़:एसबीआई से 23 लाख रुपए चोरी कर नेपाल भाग रहा नेपाली युवक धारचूला बॉर्डर पर हुआ गिरफ्तार मुवानी एसबीआई की खिड़की तोड़ चोरी किए थे 23 लाख रुपए

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 27, 2024
एसबीआई से 23 लाख रुपए चोरी कर नेपाल भाग रहा नेपाली युवक धारचूला बॉर्डर पर हुआ गिरफ्तार मुवानी एसबीआई की खिड़की तोड़ चोरी किए थे 23 लाख रुपए एस0एस0बी0 धारचूला द्वारा भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल पर चैकिंग के दौरान एक नेपाली युवक को एक बक्से व दो मोबाइल के साथ पकड़ा। चैक करने पर बक्से से 22 लाख 45 हज़ार भारतीय रुपया बरामद हुआ। एस0एस0बी0 द्वारा पूछताछ करने पर उस नेपाली युवक ने अपना नाम नवीन धामी बताया तथा मोबाइल के बारे में पूछने पर उसने मोबाइल कस्बा मुवानी थाना थल क्षेत्र के एक सुनार की दुकान से चोरी करना बताया। बरामद रूपयों के बारे में पूछने पर उक्त युवक द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके पश्चात एस0एस0बी0 द्वारा उक्त युवक को बरामद रूपयों व मोबाइल के साथ अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु, थाना धारचूला के सुपुर्द किया गया। बरामद मोबाइल के सम्बन्ध में थाना थल को अवगत कराकर वैधानिक कानूनी कार्यवाही प्रारम्भ की गई। क्योंकि बरामद नगदी काफी बड़ी मात्रा में थी अतः इसकी गंभीरता को देखते हुए उक्त मामले का खुलासा करने हेतु, एस0पी0 पिथोरागढ़ रेखा यादव, द्वारा सी0ओ0 परवेज अली के पर्यवेक्षण में तत्काल एक टीम का गठन किया गया । अभियुक्त से बरामद मोबाइल के संपर्क नम्बरों की कॉल डिटेल निकलवाई गई, तथा घटना करने के पश्चात अभियुक्त जहां-जहां रुका था उन जगहों के लगभग 80 से अधिक सी0सी0टी0वी0 कैमरे खंगाले गये । अभियुक्त बार-बार अपने बयान बदल रहा था परन्तु शख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि उसने इन रुपयों को 23 जुलाई की रात्रि कस्बा मुवानी के भारतीय स्टेट बैंक से चोरी किये थे । उक्त अभियुक्त के बयान के आधार पर भारतीय स्टेट बैंक कस्बा मुवानी के शाखा प्रबंधक से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा 22.07.2024 की रात्रि में उनके बैंक से 23 लाख 16000 रुपए चोरी किया जाना अवगत कराया गया। शाखा प्रबंधक सुशील कुमार से इस चोरी के संबंध में मुकदमा पंजीकृत नहीं कराए जाने के संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि कुछ तकनीकी कमियों के कारण, तत्काल मुकदमा पंजीकृत नहीं कराया जा सका तथा अब इस संबंध में थाना थल में मुकदमा पंजीकृत कराए जाने की कार्यवाही प्रचलित है। लेकिन जनता बैंक मैनेजर की कार्यप्रणाली पर संदेह जाता रही है आखिर मैनेजर ने इतनी बड़ी चोरी की घटना को तीन दिन तक पुलिस से कैसे छुपाया वहीं पुलिस नेपाली युवक के दुस्साहस को देखकर हैरान है अगर युवक बॉर्डर को पार कर जाता तो फिर शायद ही पुलिस के हफ्ते चढ़ पता लेकिन एसएसबी ने युवक के मंसूबों को परवान नहीं चढ़ने दिया अभियुक्त- नवीन धामी निवासी दलसे लेखान, मार्मा जिला दार्चुला नेपाल का रहने वााला है जिसके पास से  22 लाख 45 हजार रूपये बरामद हुए। मामले का खुलाशा करने वाली पुलिस टीम मे 1-प्रभारी निरीक्षक धारचूला  विजेन्द्र शाह, 2-थानाध्यक्ष थल  अम्बी राम3-थानाध्यक्ष जाजरदेवल  प्रकाश पाण्डे 4-प्रभारी एस0ओ0जी0  मनोज पाण्डे, उ0नि0 प्रदीप कुमार, महिला उ0नि0 मेघा शर्मा, का0 कमल तुलेरा (सर्विलांस) सामिल रहे

जरूरी खबरें