रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पिथौरागढ़:धारचूला में चाकू से गोदकर युवक की निर्मम हत्या हत्यारे फरार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज।
Laxman Singh Bisht
घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश लोगों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग।
पिथौरागढ़ जिले के सीमांत धारचूला से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जहां शनिवार रात को नगर पालिका रोड में 20 वर्षीय युवक कमलेश दानू पुत्र गोवर्धन सिंह दानू निवासी गलाती की बेदर्दी से चाकू से से गोदकर कर हत्या कर दी गई। हत्या कर हत्यारे फरार हो गए। लोगों के द्वारा घायल कमलेश को धारचूला उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना से धारचूला क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया ।आज रविवार सुबह बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग की। धारचूला कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को धारा 130 बीएनएस उप धारा एक के तहत आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।पुलिस ने मृतक के सव को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक हत्या में चंदू खैर निवासी धारचूला व सचिन नबियाल निवासी खोतीला धारचूला का नाम सामने आ रहा है। पुलिस उपाधीक्षक कुंवर सिंह रावत ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के वाहन को सीज कर दिया है। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश है लोगों ने कहा पालिका रोड में बने होटल और ढाबों में खुलेआम शराब परोसी जाती है ।अक्सर लोग यहा पर लड़ाई झगड़ा करते नजर आते हैं। लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है ।साथ ही पालिका से नगर की सड़कों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की है। वही धारचूला की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी लोगों ने नाराजगी जताई लोगों ने कहा अगर धारचूला उप जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक होता तो शायद घायल युवक की जान बचाई जा सकती थी। बीच नगर में हुई इस हत्या से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।