रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:पहले बीवी का किया कत्ल फिर सिलेंडर होने कोतवाली पहुंचा हत्यारा पति
Laxman Singh Bisht
पहले बीवी का किया कत्ल फिर सिलेंडर होने कोतवाली पहुंचा हत्यारा पति।
एक हफ्ता पहले ही पहुंचा था घर।
पिथौरागढ़ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है जहां एक व्यक्ति ने विवाद के चलते अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी है । हत्या करने के बाद आरोपी पति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी है। आरोपी राजेश राम मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट के कानड़ी गांव का रहने वाला है। राजेश राम पिथौरागढ़ नगर के जाखनी में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। और खुद महाराष्ट्र में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। जो महाराष्ट्र से एक हफ्ता पहले ही पिथौरागढ़ लौटा हुआ था।पुलिस के अनुसार आज शनिवार सुबह राजेश का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। विवाद इतना बड़ा कि राजेश ने गुस्से में आकर सुबह चाकू से अपनी पत्नी नीलम (30 वर्ष) की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद राजेश कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। राजेश की बात सुनकर पुलिस सन्न रह गई। आनन फानन में पुलिस राजेश राम के घर पहुंची तथा नीलम के शव को कब्जे में लिया तथा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। सव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक मामला घरेलू विवाद का लग रहा है।हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिवार और पड़ोसियों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।पिथौरागढ़ कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. शव का पंचायतनामा भर लिया गया है और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पति से पूछताछ जारी है। जल्द हत्या किस वजह से हुई इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा