Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

सूचना

: पाटी:870 ग्राम चरस के साथ चरस तस्कर गिरफ्तार 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 13, 2024
870 ग्राम चरस के साथ चरस तस्कर गिरफ्तार एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है शनिवार 13 जुलाई को एसओ पाटी देवनाथ गोस्वामी द्वारा पुलिस टीम के साथ बालिक चैक पोस्ट के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त नैन सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम सभा पारस रिखोली थाना पाटी के पास से थैली के अंदर रखी 870 ग्राम चरस बरामद हुई । एस ओ पार्टी देवनाथ गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया फर्द के आधार पर थाना पाटी में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है विवेचना उप निरीक्षक सागर सिंह बिष्ट द्वारा की जा रही है। एसओ ने बताया अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एस ओ देवनाथ गोस्वामी ने कहा नशा तस्करो के खिलाफ पाटी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी गिरफ्तारी टीम में एसओ देवनाथ गोस्वामी उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह ,कांस्टेबल प्रकाश सिंह ,हेड कांस्टेबल सुरेश सिंह सामिल रहे

जरूरी खबरें