Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:चीड़ के जंगलों से निकला रोजगार भिंगराड़ा की महिलाओं ने आंचल डेयरी को भेजी पहली ब्रिकेट खेप

लोहाघाट:डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए एनएच के गड्ढे डीएम के आदेशों की अवहेलना करते एनएच के अधिकारी।

चंपावत:गोल्ज्यू महोत्सव 2026 में आज से सजेगी ‘स्टार नाइट्स’ की रंगारंग महफिल।

लोहाघाट:सीएम धामी के नेतृत्व में बड़ा फैसला,महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट हेतु 16 पदों के सृजन को कैबिनेट मंजूरी

चंपावत:डीएम ने 13.85 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन तहसील भवन का किया स्थलीय निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:बननिगम ठेकेदार बन शातिर बन तस्करो ने कांटे थे देवदार के पेड़ ड्राइवर बना बली का बकरा मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 2, 2024
बननिगम ठेकेदार बन शातिर बन तस्करो ने कांटे थे देवदार के पेड़ ड्राइवर बना बली का बकरा मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर लोहाघाट मे चर्चित देवदार के आठ पेड़ काटने के मामले में नया मोड़ सामने आया है पुलिस द्वारा आरोपी बनाए गए चालक तरुण जोशी के पिता परमानंद जोशी ने बताया लकड़ी काटने के मामले में उनके बेटे का कोई हाथ नहीं है पुलिस के द्वारा उसे बेवजह फंसा दिया गया है पुलिस आरोपियों पर हाथ तक नहीं डाल रही है जोशी ने बताया जिन् लोगों ने लकड़ी काटी थी वह लोग अपने को वन निगम का ठेकेदार बताकर क्षेत्र में आए थे जिनमें से सामंत नामक एक व्यक्ति ने कहा यह पेड़ मंजूर हुए हैं जिन्हें उनके द्वारा काटा जा रहा है इसके बाद पेड़ काटने वाले मजदूरों ने मशीन के द्वारा पेड़ काटने शुरू कर दिए गए इन लोगों पर क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार का शक नहीं हुआ क्योंकि पहले भी वन निगम के द्वारा इस क्षेत्र से पेड़ काटे गए हैं जोशी ने बताया उनके द्वारा भी पेड़ काटने की अर्जी संबंधित विभाग में कुछ वर्ष पूर्व लगाई गई थी उन्होंने कहा इन लोगों के द्वारा अपनी मशीन रखने के लिए उनसे गौशाला मांगी गई जो उन्होंने दे दी उन्होंने कहा लगभग चार-पांच दिन इन लोगों के द्वारा पेड़ काटकर वहीं पर चीरे गए उन्होंने कहा घटना के दिन वह और उनका बेटा अपनी ड्यूटी में चले गए थे घर पर सिर्फ उनकी बहु थी मौका देखकर इन लोगों के द्वारा लकड़ी उनकी गौशाला में रख दी गई जिसके बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर छापा मारा और अब पुलिस ने मुख्य आरोपियों का पता लगाना छोड़ उनके बेटे को आरोपी बना दिया है उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर पेड़ काटने वाले मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करी है मालूम हो इस समय लोहाघाट में देवदार के पेड़ काटने का मामला काफी चर्चा में है कई जनप्रतिनिधियों ने मामले के मुख्य आरोपियों को न पकड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी तक दे डाली है तथा अधिकारियों पर भी मिली भगत के आरोप जनता लगा रही है हालांकि लोहाघाट पुलिस ने तरुण जोशी के घर से लकड़ी बरामद होने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है अब देखना है मामले में मुख्य आरोपी पकड़े जाते हैं या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है लोगो का कहना है मामले में चालक तरुण को बलि का बकरा बना दिया गया है और मुख्य आरोपियों के गिरेबान में पुलिस के हाथ अभी तक नहीं पहुंचे हैं जानकारी के मुताबिक बन तस्करों के द्वारा 3 / 4 पिकअप लकड़ी को पहले ही ठिकाने लगाया जा चुका है अब देखना है पुलिस के हाथ मुख्य आरोपियों तक पहुंचते हैं या नहीं

जरूरी खबरें