Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

सूचना

: लोहाघाट:झूठा निकला छात्रा अपहरण/ छेड़छाड़ का मामला छात्रा ने बनाई थी कहानी पुलिस प्रशासन के उड़ा डाले होश लोग हैरान प्रेम प्रसंग का निकला मामला अभिभावकों की बड़ी चिंता एसपी ने किया घटना का खुलासा 

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 5, 2024
झूठा निकला छात्रा अपहरण/ छेड़छाड़ का मामला छात्रा ने बनाई थी कहानी पुलिस प्रशासन के उड़ा डाले होश लोग हैरान प्रेम प्रसंग का निकला मामला अभिभावकों की बड़ी चिंता एसपी ने किया घटना का खुलासा बुधवार सुबह लोहाघाट नगर व पुलिस प्रशासन में उस समय खलबली मच गई जब तीन-चार युवाओं के द्वारा स्कूल जा रही एक 13 साल की नाबालिग छात्रा के नशीला पदार्थ सूंघाकर अपहरण व छेड़छाड़ की घटना होने की बात सामने आई और छात्रा बदहवास हालत में 12:00 बजे के लगभग अपने घर पहुंची तथा अपनी मां को अपने साथ हुई छेड़छाड़ व अपहरण की घटना की जानकारी दी जिससे5 परिजनों में हड़कंप मच गया छात्रा को उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया घटना से लोहाघाट नगर सहित पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया तथा पुलिस महकमे में खलबली मच गई घटना मीडिया की सुर्खी बन गई लोग थाने का घिराव करने थाने पहुंच गए तथा आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल तथा आंदोलन की चेतावनी तक दे डाली घटना की गंभीरता व जनता के आक्रोश को देखते हुए पुलिस कप्तान को मामले को अपने हाथ में लेना पड़ा कप्तान खुद घटनास्थल पर पहुंचे आनन फानन में छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस कप्तान के निर्देश पर मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ पोस्को सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया एसपी अजय के निर्देश पर सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व मे एसओजी सहित तीन पुलिस टीमें घटना के खुलासे व आरोपियो की गिरफ्तारी में जुट गई पुलिस ने नगर के एक-एक सीसीटीवी कैमरे को खंगाल डाला तथा कई लोगों से पूछताछ की पुलिस जांच के बाद जो कहानी पुलिस के सामने आई उसने पुलिस तक को हिला डाला पुलिस जांच में अपहरण व छेड़छाड़ का पूरा मामला फर्जी निकला छात्रा ने डाठ खाने से बचने के लिए यह ड्रामा रचा था पुलिस कप्तान अजय गणपति ने प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया छात्रा घर से स्कूल जाने को निकली पर स्कूल नहीं पहुंची वह अपनी मर्जी से सीधे अपने बॉयफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंच गई उसका बॉयफ्रेंड भी नाबालिग है और कक्षा 10 का छात्र है छात्रा ने घर में डाठ खाने से बचने के लिए अपने अपहरण व छेड़छाड़ की झूठी कहानी बनाई पुलिस कप्तान ने खुलासा करते हुए आगे बताया पुलिस ने घटना मे संलिप्त छात्रा के 15 वर्षीय नाबालिग बॉयफ्रेंड को विधि का उल्लंघन करने पर न्यायालय मे पेस किया उसने पीड़िता से पूर्व से जान पहचान होने की बात कही न्यायालय के आदेश पर नाबालिग किशोर को अल्मोड़ा बाल सुधार गृह भेज दिया गया है एसपी ने बताया पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे छात्रा बार-बार अपने बयान बदल रही थी बाद में उसने पुलिस के सामने सच्चाई बताते हुए कहा वह अपनी मर्जी से अपने बॉयफ्रेंड के साथ गई थी पर घर में डाठ से बचने के लिए उसने यह कहानी बनाई थी वही इतनी छोटी उम्र में इतनी भयानक कहानी बनाने पर पुलिस भी हैरान है और लोग सकते में है पुलिस ने आज न्यायालय में छात्रा के बयान दर्ज कराए पुलिस/एसओजी ने एसपी अजय गणपति के नेतृत्व में 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा किया मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली वही छात्रा की इस कहानी ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया और अभिभावकों की चिंता बढ़ाते हुए एक बार फिर से सोचने को मजबूर किया है लोहाघाट नगर में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है पुलिस टीम में एसएचओ अशोक कुमार, मनीष खत्री (एसओजी प्रभारी,) एसएसआई चेतन रावत, एसआई मीनाक्षी नौटियाल, एसआई अंजू यादव आदि सामिल रहे

जरूरी खबरें