Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

: लोहाघाट:नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठग ने युवती से की एक लाख 64 हजार रुपए की ठगी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज़ 

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 26, 2024
नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठग ने युवती से की 1लाख 64 हजार रुपए की ठगी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज़ पुलिस के द्वारा लगातार साइबर ठगी के प्रति लोगो को जागरुक करने के बावजूद भी लोग साइबर् ठगो के झांसे में आकर अपनी रकम गवा रहे हैं साइबर ठगी का शिकार होने में पढ़े-लिखे लोगों की तादाद काफी ज्यादा है साइबर ठगी का एक मामला लोहाघाट नगर में आया है जहां अज्ञात साइबर ठग ने लोहाघाट की रहने वाली एक युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1लाख 64 हजार रुपए की ठगी कर ली है ठगी का एहसास होने पर युवती ने आज लोहाघाट थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई है लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया लोहाघाट की रहने वाली एक युवती से अज्ञात साइबर ठग ने नौकरी दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर सात बार में कुल 1लाख 64 हजार रुपए यूपीआई के माध्यम से अपने खाते में हस्तांतरित करवा लिए एसएचओ ने बताया युवती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ 318( 4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर लिया है मामले की जांच एसआई अंजू यादव के द्वारा की जा रही है तथा साइबर सेल को भी सूचना दे दी गई है

जरूरी खबरें