रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट :देवीधार मंदिर में फिर चोरी सुरक्षा के लिए नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे/ पहली चोरी के बाद भी नहीं चेती मंदिर कमेटी
Laxman Singh Bisht
मंदिरों की सुरक्षा के लिए मंदिर कमेटियो को आना होगा आगे लगाने होंगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस पर नहीं थोपी जा सकती है सारी जिम्मेदारी।
लोहाघाट क्षेत्र में मंदिरों में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। अज्ञात चोरों ने एक बार फिर से क्षेत्र के प्रसिद्ध देवीधार मंदिर को अपना निशाना बनाया है । डैसली के ग्राम प्रधान प्रशासक सोनू बिष्ट व बाबा बाबूनाथ ने बताया शनिवार की रात को अज्ञात चोरों के द्वारा त्रिशूल से मंदिर का ताला तोड़ा गया तथा मंदिर से 6 घंटियों के अलावा अन्य सामान को चोर उठा ले गए ।चोरी की तहरीर मंदिर कमेटी सचिव प्रकाश राय व ग्राम प्रधान प्रशासक सोनू बिष्ट के द्वारा लोहाघाट थाने में दी गई। तथा पुलिस से चोरों का जल्द से जल्द पता लगाने की मांग की घटना से क्षेत्र में काफी आक्रोश है । ग्राम प्रधान प्रशासक सोनू बिष्ट ने बताया यह मंदिर में चोरी की दूसरी घटना है। इससे पूर्व भी चोर मंदिर से चांदी का छत्र व हनुमान मंदिर से घंटियां चुरा ले गए थे। चांदी का छत्र बाद में जंगल में पड़ा मिला। सोनू बिष्ट ने कहा अब मंदिर की सुरक्षा के लिए सभी ग्रामीणों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया मामले में पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। चोरों का पता लगाया जा रहा है ।थानाध्यक्ष ने क्षेत्र की समस्त मंदिर कमेटी व ग्रामीण से मंदिरों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की है। ताकि मंदिरों में चोरी की घटना में रोक लगे तथा पुलिस को अपराधियों को पकड़ने में मदद मिल पाए। देवीधार मंदिर कलीगांव, रायनगर चौड़ी व डेसली गांव का आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ पूरे क्षेत्र की आस्था का केंद्र है। पूर्व में भी देवीधार मंदिर व हनुमान मंदिर से चोरियां हो चुकी है लेकिन उसके बावजूद मंदिर कमेटी के द्वारा मंदिरों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।ना ही मंदिर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए। लोगों का कहना है लाखों रुपए की लागत से लोग मंदिरों का निर्माण तो करते हैं पर मंदिरों की सुरक्षा के लिए कोई उपाय नहीं करते हैं ।अगर मंदिरों को इन घटनाओं से बचाना है तो उनकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने भी अनिवार्य है।
अगर हम अपने मंदिरों की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं तो आस्था का क्या फायदा। सारी जिम्मेदारी पुलिस पर नहीं थोपी जा सकती है। लोगों ने क्षेत्र की समस्त कमेटियों व ग्रामीणों से अपने-अपने मंदिरों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की है। ताकि इन घटनाओं पर लगाम लगे तथा पुलिस को भी घटना का पर्दाफाश करने में मदद मिले।
विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं