Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

सूचना

: लोहाघाट:रिश्तो को शर्मसार करती घटना चचेरे दादा ने 5 वर्ष की नाबालिग पोती से किया दुष्कर्म पुलिस ने कलयुगी दादा के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज़ 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 21, 2024
रिश्तो को शर्मसार करती घटना चचेरे दादा ने 5 वर्ष की नाबालिग पोती से किया दुष्कर्म पुलिस ने कलयुगी दादा के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज़ चंपावत जिले के लोहाघाट के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करती घटना सामने आ रही है जहां रिश्ते के दादा ने अपनी 5 वर्षीय मासूम पोती के साथ दुष्कर्म किया है मासूम के द्वारा अपनी मां को जब अपने चचेरे दादा की इन काली करतूत के बारे मे बताया तो मां के पैर तले जमीन खिसक गई रविवार को मासूम की मां लोहाघाट थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की मामले की गंभीरता को देखते हुए लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है एसएचओ अशोक कुमार ने बताया बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चचेरे दादा के खिलाफ 65 बी (बी एन एस) व 5/6 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा जांच पंचेश्वर कोतवाली की एसआई पिंकी धामी के द्वारा की जा रही है पीड़ित बच्ची का मेडिकल किया जा रहा है एसएचओ ने बताया आरोपी के द्वारा इस घटना को जून व जुलाई के बीच अंजाम दिया गया था भारतीय न्याय संहिता के तहत यह लोहाघाट थाने में पहला मुकदमा दर्ज हुआ है

जरूरी खबरें