रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट चाकूबाजी प्रकरण में शिक्षक दंपति ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में दी तहरीर।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट चाकूबाजी प्रकरण में शिक्षक दंपति ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में दी तहरीर।
शिक्षिका ने शिक्षक पति पर लगाए मारपीट करने के गंभीर आरोप।

पुलिस जुटी जांच में। घटना में आया नया मोड़।
घायल शिक्षक के पिता ने थाने में दी तहरीर पुत्र वधू से बेटे को बताया जान का खतरा।

लोहाघाट के पाटन पुल क्षेत्र में गुरुवार की रात को एक शिक्षिका के द्वारा अपने शिक्षक पति को चाकू मारने का मामला सामने आया। चाकू लगने से घायल शिक्षक का चंपावत जिला चिकित्सालय में उपचार किया गया शिक्षक के दोनों हाथों में 10 टांके आए हुए हैं। तो वहीं आज शुक्रवार को चाकू लगने से घायल शिक्षक के पिता की ओर से अपनी शिक्षिका बहु के खिलाफ आज शुक्रवार को लोहाघाट थाने में जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप लगाते हुए लोहाघाट थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर में कहा गया है कल रात उनका पुत्र अपनी पत्नी के साथ छत में टहल रहा था तभी दोनों के बीच विवाद हो गया और उनकी बहू ने इरादतन मेरे पुत्र के ऊपर चाकू से जान लेवा हमला कर दिया जिससे मेरा पुत्र घायल होकर बेहोश हो गया।आस पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी होने पर उनके द्वारा मेरे पुत्र को अस्पताल पहुंचाया गया। जिसका चंपावत जिला चिकित्सालय में उपचार किया गया। तहरीर में बताया गया मेरे पुत्र एवं पुत्र वधू के बीच पूर्व से ही पारिवारिक विवाद चल रहा है जिसके चलते मेरे पुत्र को अब मेरी बहू से जान का खतरा है। उन्होंने थाना अध्यक्ष से अपनी पुत्रवधू पर कार्रवाई करने की मांग की है।तो वहीं शिक्षिका पत्नी ने भी अपने पति के खिलाफ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाते हुए अपने शिक्षक पति के खिलाफ लोहाघाट थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर में शिक्षिका पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कल रात उसके पति के द्वारा उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई तथा उसके मुंह को जमीन में दबा दिया गया उस वक्त वह सब्जी काट रही थी। तहरीर में कहा गया है अपनी जान बचाने के लिए उनसे चाकू चल गया। एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया पति-पत्नी के द्वारा एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। उन्होंने कहा मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल यह मामला काफी चर्चाओं में बना हुआ है। उन्होंने बताया महिला के द्वारा 112 पर कॉल किया गया। तो वही मामले में आस पड़ोस के लोग भी शिक्षिका पत्नी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष