Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया नारी शक्ति सावन की उमंग सजती नारी खिलता सावन कार्यक्रम।

सूचना

: चंपावत :स्वाला में लोहाघाट निवासी होटल स्वामी ने फासी लगाकर की आत्महत्या- पुलिस ने शव को लिया कब्जे में 

Laxman Singh Bisht

Fri, May 17, 2024
स्वाला में लोहाघाट निवासी होटल स्वामी ने फासी लगाकर की आत्महत्या- पुलिस ने शव को लिया कब्जे में चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग मे स्वाला में होटल चला रहे होटल स्वामी ने होटल के अंदर अज्ञात कर्म के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को स्वाला में होटल स्वामी लोहाघाट निवासी सुंदर सिंह फर्त्याल (28) ने होटल के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना का पता चलने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चल्थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। साथ ही मृतक के पास से कोई सुसाइट नोट भी नहीं मिला है। बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार मृतक लंबे समय से स्वाला में होटल चला कर अपनी आजीविका चला रहा था।

जरूरी खबरें