Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

सूचना

: हरिद्वार:नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले मे शामिल महिला सहित 06 आरोपी दबोचे, 03 की तलाश जारी प्रेमी निकला कातिल 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी 

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 27, 2024
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले मे शामिल महिला सहित 06 आरोपी दबोचे, 03 की तलाश जारी प्रेमी निकला कातिल 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी 24/06/2024 को थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत सुबह लगभग 05:00 बजे पतंजलि रिसर्च सेंटर शांतरशाह के पास एक अज्ञात लड़की का शव बरामद होने पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फेल गई थी। मृतका के शव की पहचान न हो पाने पर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया जहां मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए पोस्टमार्टम किया गया। हरिद्वार पुलिस द्वारा मृतका की पहचान हेतु फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करते हुए स्थानीय लोगों व जनपद के सभी थाना चौकियों के बने व्हाट्सएप ग्रुपों में शेयर किया गया हरिद्वार पुलिस के काफी प्रयासों के बाद मृतका की पहचान शांतरशाह बहादराबाद निवासी के रूप में हुई। जिसपर मृतका की मां की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बहादराबाद में धारा अधिनियम दर्ज किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु फोर्स तैनात करते हुए नाबालिक का दाह संस्कार कराया गया।प्रकरण के नाबालिक से जुड़े होने व मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा प्रकरण की स्वयं मॉनिटरिंग का जिम्मा लेते हुए जल्द से जल्द घटना के सफल अनावरण हेतु अलग अलग पांच टीमों का गठन किया गया था। विगत दो दिन पूर्व नाबालिक के शव मिलने पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिए था। 48 घंटे के भीतर मर्डर केस का सफल खुलासा करते हुए घटना में शामिल आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल करते हुए एसएसपी अपने वादे पर खरे उतरे।गठित पुलिस टीमों द्वारा मैनुअल पुलिसिंग/सर्विलांस टैक्टिक्स आदि प्रयोग करते हुए अपने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर घटना स्थल व नामजद अभियुक्तों के घरों के आस पास एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे लगभग सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करते हुए लगभग 500 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ व 900 से अधिक CCTV कैमरे, लगभग 100 से अधिक मोबाईल नंबरों की सीडीआर का अवलोकन करने व मृतका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह तथ्य प्रकाश मे आया की मृतका विगत 6 माह से नामजद अभियुक्त अमित सैनी के संपर्क में थी जो उसको बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।घटना से पूर्व की रात्रि दिनांक 23.6.24 को नितिन जो कि मृतका को पूर्व से जानता था द्वारा अपनी सोची समझी साजिश के तहत अपने निखिल पांचाल, तुषार उर्फ भोला व एक अन्य दोस्त के साथ मृतका के साथ दुष्कर्म का प्लान बनाया। अपनी इसी सोची समझी साजिश के तहत नितिन द्वारा मृतिका से संपर्क कर उसे मिलने बुलाया जिसपर मृतका नितिन से मिलने के लिए तैयार हो गई और दिनांक 23/06/24 की साय शिवगंगा विहार तिराहा शांतरशाह रोड से नितिन और निखिल मृतका को अपनी बुलेट मोटर साइकिल न0 यू0 के0 17 जी 2738 पर बैठाकर ले आए तथा इनके दोस्त तुषार उर्फ भोला व तुषार का दोस्त मौसम इनको हाईवे पर मिले। जिसके बाद पांचों, दो मोटेरसाइकिल पर बोंगला बाइ पास रोड पर आए और वहाँ पर इनके द्वारा स्वयं एव मृतका को बियर पिलाई गई जिससे मृतका को अधिक नशा होने के फलस्वरूप यह लोग मृतका को गंगा नहाने का बहाना करके हरिद्वार ले गए और उसके बाद वहाँ से मृतका को अपने साथ मोटर साइकिल पर वापस रोहल्की जाने वाले रोड पर सुनसान जगह पर ले गए ओर वहाँ पर पूर्व से योजना के तहत नितिन व निखिल द्वारा बारी बारी मृतका के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके पश्चात तुषार व तुषार का दोस्त मृतका के साथ दुष्कर्म करने वाले थे इसी दौरान सड़क पर कुछ लोगों के आने जाने से ये लोग डर गए ओर नितिन व निखिल द्वारा मृतका को अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर दिनांक 23-24/6/2024 की रात्री को वापस मृतका के घर के पास छोड़ दिया गया व घटना के बारे में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग गए। उक्त घटना के पश्चात रात को ही मृतका मदद के लिए अपने प्रेमी अमित सैनी उपरोक्त के घर पर पहुंची। जिस समय अमित के घर पर उसके पिता मदन पाल सैनी, माता शशि देवी एवं बहन रूबी सैनी मौजूद थे। अमित मृतका को चुपचाप अपने कमरे में ले गया जहां उसने संबंध बनाए। इस दौरान जब मृतका द्वारा स्वयं के साथ हुए दुष्कर्म की बात अमित सैनी को बताई तो अमित सैनी आगबबूला होकर मृतका पर ही भड़क गया और उसके साथ मारपीट करने लगा जिससे घर के अंदर काफी शोर शराबा होने लगा जिसपर अमित सैनी के परिजनों द्वारा लड़की के नाबालिक होने व सभी के फंसने के डर से लड़की के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकालने लगे। मारपीट के दौरान मृतका का सर इनके घर के लोहे के गेट पर लगा जिससे मृतका घायल हो गई।जिसपर अमित सैनी घबरा गया और लड़की को रास्ते से हटाने का प्लान बना कर मृतका का पीछा कर उसको रास्ते में पकड़कर उसकी हत्या करने के उद्देश्य से दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर पतंजलि रिसर्च इंस्टिट्यूट के सामने लाया और अंधेरे का फायदा उठाते हुए मृतका को जान से मारने की नियत से रुड़की से हरिद्वार की ओर जाने वाले किसी अज्ञात वाहन के सामने धक्का देकर अंधेरे में खड़ा रहा ओर उसके मरने की पुष्टि करके वहाँ से भाग गया। और पूरी घटना की जानकारी अपने चचेरे भाई प्रधान पति आदित्य सैनी को बताई। दिनांक 24.06.24 की प्रातः जब मृतका की माँ आदित्य राज सैनी के पास पहुंची तो आदित्य राज सैनी ने सबकुछ जानते हुए मृतका की मृत्यु के साक्ष्य व जानकारी को छुपाते हुए मृतका की माँ को गुमराह करते हुए पुलिस के पास न जाने व अपने स्तर से उसकी तलाश करने की बात कहकर भेज दिया गया ओर इस पूरे घटना क्रम पर नजर बनाए रखी। जब पुलिस द्वारा मृतका के फोटो सर्कुलेट किए गए तो इसके द्वारा सब कुछ जानते हुए भी पुलिस को मृतका के बारे मे कोई सूचना नहीं दी गई ओर पुलिस से भी सभी तथ्यों को छुपाया गया। उक्त घटनाक्रम के पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर उक्त घटना में सम्मिलित मुख्य अभियुक्त अमित सैनी व उसकी मां को गिरफ्तार किया गया आरोपी अमित सैनी की निशांदेही पर खून आलूदा कपड़ा मृतका तथा घटना से संबंधित चादर व महिला अभियुक्ता से मृतका का मोबाइल बरामद किया गया। तथा मृतका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त नितिन व निखिल पांचाल, तुषार उर्फ भोला व मौसम को घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित दबोचा गया।प्रारम्भिक पूछताछ में उक्त अभियुक्तों द्वारा उक्त घटना क्रम को स्वीकार किया गया। उक्त घटना में प्रकाश में आए अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास व अन्य साक्ष्य एकत्रित हेतु प्रयास जारी हैं। कप्तान के निर्देशन में थाना बहादराबाद पुलिस, सीआईयू हरिद्वार द्वारा एकजुटता के साथ किए गए सटीक खुलासे पर स्थानीय जनता द्वारा हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना की गई।

जरूरी खबरें