रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : रुद्रपुर से अपहरण कर लाई गई युवती से गदरपुर में सामूहिक दुष्कर्म।
Laxman Singh Bisht
रुद्रपुर से अपहरण कर लाई गई युवती से गदरपुर में सामूहिक दुष्कर्म।
पुलिस अपराधियों का पता लगाने में जुटी
रुद्रपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आ रही है जहा भूरारानी क्षेत्र से अपहरण कर लाई गई युवती से तीन युवकों ने गदरपुर मे राष्ट्रीय राजमार्ग 74 के पास खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।आज बताया गया है । घटना 25 जुलाई रात 11:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के द्वारा देर रात से जांच की जा रही थी और आरोपियों की लोकेशन न मिलने के कारण युवती को इस गैंगरेप से बचाया नहीं जा सका। जब देर रात युवती घर पहुंची तब उसके द्वारा युवकों के नाम बताए गए । सुबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस महिला अफसर के साथ मौके पर पहुंची और गदरपुर के वारदात वाले खेत से फॉरेंसिक टीम ने अधिकारियों के साथ सुबूत जुटाए।एसपी सिटी रूद्रपुर उत्तम सिंह नेगी ने कहा की देर रात सूचना मिल गई थी लेकिन घटनास्थल की सही जानकारी नहीं हो पा रही थी। जब लड़की कुछ बताने लायक हुई और मेडिकल परीक्षण उपरांत पीड़िता को मौके पर महिला पुलिस अफसर के साथ सबूत जुटाने के लिए घटना स्थल पर लाया गया और उक्त घटना स्थल से पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य इकट्ठा करने का कार्य किया गया है ।इसमें स्निपर डॉग की भी मदद ली गई है । उन्होंने कहा आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जल्द पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
लोहाघाट:एक कटोरा दाल समोसा सीएम तेरा नहीं भरोसा मानदेय को लेकर आशाओं का आंदोलन जारी।
लोहाघाट:अवैध शराब तस्करी पर लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही 96 पाउच माल्टा शराब के साथ एक गिरफ्तार
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली