Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान मौत मामले में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

लोहाघाट:कुमाऊँ की संस्कृति का अनमोल प्रतीक है भीटोले का महीना :शशांक पाण्डे

लोहाघाट:कनेड़ी में गुलदार का आतंक ग्रामीण लगा रहे हैं गस्त। ग्रामीणों की पिजड़ा व सोलर लाइट लगाने की मांग

चंपावत:खाड़ी देशों में फंसे लोगों की सहायता के लिए शासन की पहल, हेल्पलाइन जारी

लोहाघाट:मुक्ता मेमोरियल होली बिजडम एकेडमी का वार्षिक परीक्षा फल घोषित।

: देहरादून:विजिलेंस ने स्वास्थ्य विभाग महानिदेशालय के वरिष्ठ सहायक को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 15, 2024
विजिलेंस ने स्वास्थ्य विभाग महानिदेशालय के वरिष्ठ सहायक को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार उत्तराखंड विजिलेंस की भ्रष्ट अधिकारियों/कर्मचारियो के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है इसी क्रम में शिकायतकर्ता द्वारा विजिलेंस कार्यालय देहरादून में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान हेतु वरिष्ठ सहायक, महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड देहरादून के वरिष्ठ सहायक मुकेश कोटियाल द्वारा 8,500 रु0 रिश्वत की मांग की गयी थी जिसमें पूर्व में रु0 2500/ उन्हे दे दिये गये थे शिकायत पर आज 15 अक्टूबर को सतर्कता विजिलेंस देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा मुकेश कोटियाल वरिष्ठ सहायक, महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड देहरादून को शिकायतकर्ता से 6 हजार रु0 की रिश्वत लेते हुए हुए गिरफ्तार किया गया है । विजिलेंस के द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है वहीं एसएसपी विजिलेंस मुख्यालय धीरेंद्र गुंज्याल ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा अगर कोई भी राज्य सरकार का अधिकारी व कर्मचारी काम के बदले रिश्वत की मांग कर रहा है तो उसकी तत्काल शिकायत बिना डरे विजिलेंस से करें जिस पर विजिलेंस तत्काल कार्रवाई करेगी मालूम हो विजिलेंस के द्वारा कई भ्रष्ट अधिकारियों/ कर्मचारियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है

जरूरी खबरें