Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

: चंपावत:अपहरण के बाद नाबालिग से गैंग रेप दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार                    

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 3, 2024
अपहरण के बाद नाबालिग से गैंग रेप दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार चंपावत क्षेत्र से एक नाबालिग का अपहरण कर गैंग रेप की घटना सामने आई है अमोड़ी क्षेत्र के 3 युवकों ने एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने 3 आरोपियो में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है। चंपावत कोतवाल प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि पीडि़ता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक तीन युवकों ने एक गांव की नाबालिग का पहले अपहरण किया और इसके बाद उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137, 127, 142, 70, 74 और पोक्सो के अंतर्गत रबीश भट्ट, संजय भट्ट और योगेश थवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपित शख्स अमोड़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने रबीश भट्ट और योगेश भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा आरोपित योगेश थ्वाल फरार है। पीडि़ता का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच दरोगा राधिका भंडारी कर रही है।

जरूरी खबरें