Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया नारी शक्ति सावन की उमंग सजती नारी खिलता सावन कार्यक्रम।

सूचना

: चंपावत: वैलेंटाइन डे पर हुए पाटी हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 15, 2024
पाटी हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 14 फरवरी बुधवार वैलेंटाइन डे पर  चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के पनिया गांव में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी बबलू सिंह मेहता S/o शिवराज सिंह ने खिलेश जोशी की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या कर दी थी गुरुवार को एसओ पाटी देवनाथ गोस्वामी ने बताया हत्यारोपी बबलू सिंह को गिरफ्तार कर चंपावत न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है तथा मृतक खिलेश जोशी के सव का लोहाघाट में पोस्टमार्टम कराकर सव परिजनों को सौंप दिया गया है एसओ ने बताया मामला त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का था दोनों युवक एक ही युवती को चाहते थे जिस कारण हुए विवाद में यह हत्याकांड हुआ है वही हत्याआरोपी बबलू सिंह ने बताया कल देर शाम का कजीना निवासी खिलेश जोशी ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी देकर अपने एक साथी के साथ बंदूक लेकर उसके घर पनिया पहुंच गया तथा उसे घर से बाहर बुलाया आरोपी ने कहा जब मैं बाहर आया तो उसने बंदूक के बट से उस पर हमला कर दिया बचाव मे उसने भी अखिलेश पर चाकू से कई वार कर दिए उसने बताया उसका युवती से पिछले तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था और खिलेश उन दोनों के बीच जबरन आ रहा था

जरूरी खबरें