Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:मॉडर्न चंपावत में कमीशनखोरी का खेल चरम पर जल जीवन मिशन मे इंजीनियरों पर लगा कमीशन खोरी का गंभीर आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश अन्य विभागों में भी धड़ल्ले से चल रही है कमीशनखोरी भ्रष्टाचार में डूबी योजना बनी जेजेएम

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 16, 2024
मॉडर्न चंपावत में कमीशनखोरी का खेल चरम पर जल जीवन मिशन मे इंजीनियरों पर लगा कमीशन खोरी का गंभीर आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश अन्य विभागों में भी धड़ल्ले से चल रही है कमीशनखोरी चंपावत जिले में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पेयजल योजनाओं में कमीशन खोरी का गंभीर मामला सामने आया है ठेकेदार व विभागीय अभियंता के बीच कमीशन के लेनदेन का ऑडियो प्रदेश में जमकर वायरल हो रहा है ऑडियो वायरल होने से विभागीय अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्य कमेटी गठित कर दी है डीएम चंपावत ने कहा कमीशन खोरी का आरोप बहुत गंभीर है पूरी प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्य समिति गठित कर दी गई है जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी मालूम हो जल जीवन मिशन के तहत जिले के गांव-गांव में पेयजल लाइन बिछाने, टैंक निर्माण पुरानी, लाइनों का जीर्णोद्धार आदि कार्य किए गए हैं योजना में पुरानी पाइप डालने, बिना स्रोतों के पाइप बिछाने ,पानी न आने जैसी शिकायते लगातार आ रही है ग्रामीण शिकायत करते आ रहे हैं पर मामले पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है वही इस गंभीर प्रकरण में ठेकेदार हरीश शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंडी ने आवाज उठाई है उनके व जल जीवन मिशन के अधिकारियों के बीच लेनदेन की बातचीत का ऑडियो पूरे प्रदेश में वायरल हो रहा है ठेकेदार हरीश शर्मा ने अभिलेखों के साथ डीएम चंपावत से शिकायत की है तथा आरोपी अभियंताओं पर कार्रवाई की मांग की है जिसका डीएम चंपावत ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए एपीडी विम्मी जोशी के अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के अभियंता अनुपम राय व डीआरडीए के अभियंता नंदकिशोर ओली की तीन सदस्य समिति गठित की है तथा समिति को 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए वही ठेकेदारी नरेंद्र उत्तराखंडी ने आरोप लगाते हुए कहा उन्होंने कानाकोट पेयजल योजना में 2लाख की लागत से पेयजल टैंक का निर्माण करवाया गया था इसे नापने के लिए थर्ड पार्टी के दो कर्मियों व जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता के द्वारा कार्य में जबरन कमियां बता कर 20 हजार रुपए कमिशन की मांग की थी तथा बाद में इस मामले में अभियंता के द्वारा माफी मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है उन्होंने बताया लघु सिंचाई में पाटी ब्लॉक में देवी आपदा के तहत नौला मरम्मत ,चेक डैम निर्माण के भुगतान में 5 हजार रुपए की धनराशि अभियंता के द्वारा अपने रिश्तेदार के खाते में डलवाए गए हैं नरेंद्र उत्तराखंडी ने कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार उजागर करने पर अब उन्हें जान से मारने की धमकी तक मिल रही है उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेज पुलिस सुरक्षा की मांग की है फिलहाल मामले में जांच रिपोर्ट का इंतजार है आरोप काफी गंभीर है वहीं लोगों का कहना है जल जीवन मिशन में बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है सिर्फ जल जीवन मिशन में ही नहीं अन्य विभागों में भी बड़े पैमाने पर कमीशन खोरी चल रही है कमीशन खोरी के चलते निर्माण कार्य की गुणवत्ता घटते जा रही है अभियंताओं के द्वारा ठेकेदारों से बड़ी मात्रा में कमीशन मांगा जाता है कमीशन ना देने पर उनके कार्य में मीन मेख निकालकर उनका भुगतान तक रोक लिया जाता है लोगो ने कहा भ्रष्ट अधिकारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में पलीता लगा रहे हैं वहीं लोगों ने सरकार व प्रशासन से कमीशन खोरी पर लगाम लगाने की मांग की है

जरूरी खबरें