Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया नारी शक्ति सावन की उमंग सजती नारी खिलता सावन कार्यक्रम।

सूचना

: चंपावत:पाटी में चोरों ने तीन दुकानों के तोड़े ताले नगदी व सामान पर किया हाथ साफ

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 1, 2024
पाटी में चोरों ने तीन दुकानों के तोड़े ताले नगदी व सामान पर किया हाथ साफ चंपावत जिले के पाटी के भूमवारी में अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों के ताले व दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है चोरों ने तीनों ही दुकानों से नगदी और सामान पर हाथ साफ कर लिया है वही दुकानदारों के द्वारा पाटी थाने में चोरी की तहरीर दी है पाटी थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने बताया पाटी ब्लॉक के भूमवाड़ी गांव में चोरों ने तीन दुकानों में चोरी करी है चोरों ने गांव के ओमकार उपाध्याय की दुकान का ताला तोड़ा जबकि मुकेश भट्ट और भास्कर जोशी की दुकान के ताले और दीवार तोड़ दी तथा चोर तीनों दुकानों से सामान और नगदी उड़ा ले गए है एसओ ने बताया घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना की जानकारी ली गई है तथा पुलिस जल्द चोरों का पता लगाकर घटना का पर्दाफाश करेगी वही ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी की घटना का पर्दाफाश करने की मांग करी है

जरूरी खबरें