: चंपावत:निर्वाचन में लगी बस का ब्रेक फेल होने से बाल बाल बचे यात्री।
Sat, Apr 20, 2024
निर्वाचन में लगी बस का ब्रेक फेल होने से बाल बाल बचे यात्री।
चंपावत जिला मुख्यालय से18 किलोमीटर दूर एक रोडवेज बस का ब्रेक फेल होने से बस पहाड़ी में टकरा गई। बस में सवार निर्वाचन में लगे 35 कर्मी बाल बाल बचे।शनिवार को निर्वाचन ड्यूटी से लोट रही टनकपुर डिपो की बस यूके 04 पीए1117 धौन और स्वाला के बीच में ब्रेक फेल होने से पहाड़ी में टकरा गई। बस में सवार निर्वाचन में लगे 35 कर्मी बाल बाल बच गए। चालक की समझदारी से बस में सवार लोग बच गए। अगर बस दूसरी तरफ जाती तो 200 मीटर नीचे खाई में गिरती।बस चालक दीपक सिंह ने बताया कि बस का अचानक ब्रेक नहीं आने से बस पहाड़ी में टकरा गई।
: लोहाघाट/वाहन की छत से गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल
Thu, Apr 18, 2024
वाहन की छत से गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल
गुरुवार को लोहाघाट स्टेशन बाजार में मैक्स की छत से सामान उतार रहा युवक रोशन राम 32, पुत्र बची राम निवासी थुवामोनी अचानकअसंतुलित होकर मैक्स की छत से सड़क में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया तभी लोहाघाट निवासी रा0 ठेकेदार गोविंद पंगरिया ने अपना जरूरी काम धाम छोड़ घायल युवक को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाकर इंसानियत का परिचय दिया जहां डॉक्टर करन ने घायल का उपचार किया डॉक्टर करन ने बताया युवक के सर व कमर में काफ़ी चोट लगी है
जिसका उपचार किया जा रहा है वही रा0 ठेकेदार गोविंद पगरिया ने बताया युवक घायल होकर सड़क में गिरा था कोई घायल की मदद को आगे नहीं आया उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद कर उनकी जान बचाए वहीं घायल युवक रोशन ने बताया वह पटियाला से अपने घर वापस आ रहा था तभी यह घटना हो गई
: लोहाघाट:दादी के अंतिम संस्कार में गए पोते की रामेश्वर में सरयू नदी में डूबने से हुई मौत
Mon, Apr 15, 2024
दादी के अंतिम संस्कार में गए पोते की रामेश्वर में सरयू नदी में डूबने से हुई मौत
चम्पावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के रेगरु क्षेत्र से दुखद घटना सामने आ रही है रेगरु गांव के राई निवासी नरेंद्र राम की माता देवकी देवी का सोमवार को निधन हो गया था जिनका अंतिम संस्कार करने रामेश्वर घाट ले जाया गया दादी के अंतिम संस्कार में उनका पोता संदीप कुमार(20) पुत्र नरेंद्र कुमार भी गया था अंतिम संस्कार के बाद संदीप कुमार अपने दोस्त रवि के साथ सरयू नदी में नहाने लगा तथा अन्य ग्रामीण कुछ दूरी पर नहा रहे थे रवि ने बताया अचानक संदीप गहरे पानी में चला गया और डूब गया रवि के चिल्लाने पर
स्थानीय लोगों व ग्रामीणों की मदद से संदीप को नदी से बाहर निकला गया सूचना पर बाराकोट चौकी प्रभारी अरविंद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा संदीप को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर बीना मेलकानी ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया संदीप की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है मालूम हो कुछ वर्ष पूर्व संदीप के छोटे भाई ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी वही ग्रामीणों का प्रशासन के खिलाफ भी आक्रोश देखने को मिला ग्रामीणों ने कहा इतने बड़े घाट में प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं जबकि रामेश्वर में रोज कई सवदाह यात्री व श्रद्धालु पहुंचते हैं कई लोगो की डूबने से मौत हो चुकी है वही बाराकोट चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा संदीप को लोहाघाट उपजिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत् घोषित कर दिया है
मृतक के सव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करी जा रही है वहीं पूर्व ग्राम प्रधान जगदीश कुमार व ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करी है