Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: लोहाघाट: रामेश्वर मे फिर हुआ हादसा सरयू की तेज धार में बहा पिथौरागढ़ से शव यात्रा में आया युवक एसडीआरएफ /पुलिस जुटी तलाश में 

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 13, 2024
सरयू की तेज धार में बहा पिथौरागढ़ से शव यात्रा में आया युवक एसडीआरएफ /पुलिस जुटी तलाश में बाराकोट चौकी के अपर उप निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया मंगलवार शाम 4:30 बजे के लगभग भटयूरा थरकोट पिथौरागढ़ के श्याम राम का निधन हो गया था ग्रामीण सव दाह के लिए रामेश्वर घाट आए हुए थे वहीं नदी में नहाने के दौरान अर्जुन राम (42 )पुत्र मोहन राम सरयू नदी की लहरों की चपेट में आकर बह गया और लापता हो गया अपर उप निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया एसडीआरएफ व पुलिस कर्मियों के द्वारा अर्जुन की तलाश की जा रही है अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है तलाश जारी है उन्होंने कहा नदी का बहाव तेज होने व अंधेरा होने की वजह से सर्च अभियान में काफी दिक्कतें आ रही है उन्होंने बताया कल भी सर्च अभियान जारी रहेगा मालूम हो रामेश्वर घाट में सव दाह के दौरान कई लोग जान गवा चुके हैं कई बार लोग प्रशासन से घाट में जल पुलिस की तैनाती व सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग कर चुके हैं पर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया

जरूरी खबरें