Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: चंपावत :लधिया नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम - बीते छः माह में तीन लोगों की पालबिलौन क्षेत्र में डूबने से मौत

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 24, 2024
लधिया नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम - बीते छः माह में तीन लोगों की पालबिलौन क्षेत्र में डूबने से मौत चंपावत जिले के दुधौरी क्षेत्र में शादी समारोह में आए हुए एक युवक की लधिया नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीते छः माह में पालबिलौन क्षेत्र में डूबने से यह तीसरी मौत है।बुधवार को सुबह जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत बुडम से दुधौरी अपने रिश्तेदार घर शादी समारोह में आए हुए अर्जुन सिंह 40 पुत्र पान सिंह का पैदल चलने के दौरान पहाड़ी पैर फिसल गया। जिससे निचे लघिया नदी में बने तालाब में गिर गया और डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। ग्राम प्रधान दीवान सिंह ने बताया कि मृतक अर्जुन सिंह अपने किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आया हुआ था। अपने घर बुड़म लौटते वक्त अचानक उनका पैर फिसल से तालाब में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। चल्थी चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर लधिया नदी में बीते छः माह में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई है।

जरूरी खबरें