Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: पिथौरागढ़:पनार में कार दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत पांच लोग घायल बड़ी बहन को ससुराल पहचाने जा रहा था युवक तीन दिन पहले ही हुई थी बड़े भाई की शादी 

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 27, 2024
पनार में कार दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत पांच लोग घायल बड़ी बहन को ससुराल पहचाने जा रहा था युवक तीन दिन पहले ही हुई थी बड़े भाई की शादी पिथौरागढ़ जिले के पनार क्षेत्र में एक दुखद हादसा हो गया है जानकारी के मुताबिक आज बुधवार शाम 3:30 बजे के लगभग गंगोलीहाट क्षेत्र के पीपली निगलटी गांव का 25 वर्षीय युवक देवेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह भाई की शादी में शामिल होने आई अपनी बड़ी बहन को उसकी ससुराल रसूना पहुंचाने स्विफ्ट कार से जा रहा था कार को देवेंद्र खुद चला रहा था कार में उसकी बहन के दो बच्चे उसके जीजा तथा एक अन्य युवक सवार था जैसे ही कार पनार क्षेत्र के रामेश्वर बैंड के पास पहुंची अचानक अनियंत्रित हो गई और पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क में पलट गई देवेंद्र कार के नीचे दब गया उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई अन्य लोगों को भी चोटे आई हैं कार सवार युवक ने बताया कार के ब्रेक ने अचानक काम करना बंद कर दिया था देवेंद्र ने सभी लोगों से कूदने को कहा इसके बाद सभी लोग कार से कूद गए पर देवेंद्र कार के पलटने से कार की चपेट में आ गया मालूम हो तीन दिन पहले ही देवेंद्र के बड़े भाई की शादी हुई है और देवेंद्र बड़े भाई की शादी में शामिल होने दिल्ली से घर आया हुआ था और हादसे का शिकार हो गया वहीं पनार चौकी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है वह देवेंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है परिवार की खुशियां मातम में बदल गई है वही गांव में देवेंद्र की मौत से शोक की लहर छा गई

जरूरी खबरें