Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: प्रदेश में एक सितंबर से होगी महिला होमगार्ड भर्ती

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 29, 2023
प्रदेश में 1 सितंबर से होगी महिला होमगार्ड भर्ती होमगार्ड विभाग में 320 महिला होमगार्ड और 10 प्लाटून कमांडरों की भर्ती प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू होगी कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने यह जानकारी दी खुराना ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इन पदों की घोषणा होमगार्ड स्थापना दिवस पर करी थी अब शासन ने इस भर्ती को मंजूरी दे दी है उत्तराखंड के 10 जिलों में पहली बार होमगार्ड की महिला प्लाटून इस भर्ती के बाद खुलेगी इनकी भर्ती दो चरणों में की जाएगी खुराना ने बताया पहले चरण में टिहरी ,उत्तरकाशी, पोड़ी ,चमोली ,बागेश्वर और उधम सिंह नगर में भर्ती होगी जबकि दूसरे चरण में चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में भर्ती करी जाएगी खुराना ने बताया भर्ती प्रक्रिया के लिए 3 अगस्त को सभी जिलों की विज्ञप्ति प्रकाशित की जाएगी एक सितंबर से प्रथम चरण वाले जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित कराई जाएगी होमगार्ड के लिए महिला अभ्यार्थी की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है शैक्षिक योग्यता न्यूनतम दसवीं कक्षा पास होगी

जरूरी खबरें