Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

: लोहाघाट:आपदा ग्रस्त मटियानी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से विस्थापन की लगाई गुहार मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन /क्षेत्र में भारी नुकसान के साथ-साथ गई थी दो जाने

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 6, 2024
आपदा ग्रस्त मटियानी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से विस्थापन की लगाई गुहार मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे मटियानी ग्राम सभा के नकेला तोक में इस वर्ष 13 अगस्त को आई भीषण आपदा ने भारी तबाही मचाई थी दो लोगों की जान जाने के साथ-साथ ग्रामीणों के खेत खलिहान बह गए थे तथा आवासीय भवनों को भारी नुकसान पहुंचा था वही आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लोहाघाट दौरे के दौरान ग्रामीणों ने निवर्तमान ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की तथा जल्द विस्थापन की मांग की निवर्तमान ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह व आपदा पीड़ित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से आपबीती बताते हुए कहा 13 अगस्त 2024 को आई आपदा से उनके खेत खलिहान, मकान सब बह गए हैं वर्तमान में वे सभी लोग परिवार सहित किराए के भवन में रहते हैं समस्त आपदा पीड़ितों ने मुख्यमंत्री धामी से चंपावत नगर के आसपास जल्द विस्थापित करने की मांग की है ग्रामीणों ने बताया अब उन्हें गांव में रहने में काफी डर लगता है आपदा से किसी तरह उन लोगों की जान बची है ज्ञापन देने में दीवान सिंह ,भीम सिंह, सुरेंद्र सिंह ,उमेश सिंह हीरा सिंह , आदि आपदा पीड़ित मौजूद रहे

जरूरी खबरें