रिपोर्ट:जगदीश जोशी : .बाराकोट के ग्राम विकास अधिकारी किशोर सिंह रावत का एम्स में उपचार के दौरान निधन।
Laxman Singh Bisht
Wed, Oct 1, 2025
.बाराकोट के ग्राम विकास अधिकारी किशोर सिंह रावत का एम्स में उपचार के दौरान निधन।
ब्लॉक प्रमुख व खंड विकास अधिकारी सहित ब्लॉक कर्मियों ने रावत के निधन पर जताया दुख।
शोकसभा आयोजित कर मृत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना।
चंपावत जिले के बाराकोट विकास खण्ड कार्यालय में तैनात ग्राम विकास अधिकारी किशोर सिंह रावत का एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान निधन हो गया है। ग्राम विकास अधिकारी किशोर सिंह रावत का लगभग दो हफ्ते से ऋषिकेश एम्स में इलाज चल रहा था । रावत पिछले 4 वर्षों से ब्लॉक बाराकोट के सिंगदा, फर्तोला, खोला सुनार, बोतोडी में ग्राम विकास अधिकारी का कार्य संभालते थे ।अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश ले गए जिनका कल रात 12:00 बजे निधन हो गया। किशोर सिंह रावत टनकपुर के रहने वाले हैं। अपने व्यवहार के चलते रावत पूरे क्षेत्र व कार्यालय में काफी लोकप्रिय थे। रावत अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। रावत के निधन पर ब्लॉक कार्यालय में खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल व ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य व समस्त कर्मचारियों ने शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।