Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : विकास नगर:विजिलेंस टीम को सामने देख पटवारी ने गटके रिश्वत के रुपए पटवारी को हॉस्पिटल लाई विजिलेंस टीम

Laxman Singh Bisht

Tue, May 27, 2025

विजिलेंस टीम को सामने देख पटवारी ने गटके रिश्वत के रुपए पटवारी को हॉस्पिटल लाई विजिलेंस टीम विकास नगर के कालसी तहसील में एक क्षेत्रीय ग्रामीण की शिकायत पर मौके पर पहुंची विजिलेंस की टीम के सामने ही एक पटवारी ने रिश्वत के रुपए गटक लिए। जिसको लेकर टीम विकासनगर के उपजिला चिकित्सालय पहुंची जहां डाक्टरो ने उसका परिक्षण किया। कालसी तहसील के कोटी क्षेत्र में तैनात लेखपाल गुलशन हैदर ने एक ग्रामीण से किसी डाक्यूमेंट पर साइन करने के एवज में दो हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। सोमवार को ग्रामीण की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने कालसी तहसील के पास लेखपाल के कार्यालय के बाहर जाल बिछाया, और जैसे ही लेखपाल को ग्रामीण ने रूपए दिए वैसे ही मौके की तलाश में बैठी विजिलेंस की टीम ने उसे घेर लिया। लेकिन विजिलेंस की टीम लेखपाल से रूपए बरामद कर पाती उससे पहले ही वह रूपए गटक गया। जिससे विजिलेंस की टीम के हाथ पांव फूल गए टीम स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी लेखपाल को उपजिला चिकित्सालय विकासनगर पहुंचाया । जहां उसका डाक्टरी परीक्षण किया गया, साथ ही स्थानीय पुलिस और विजिलेंस टीम अपनी अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आरोपी लेखपाल ने कितने रूपए ग्रामीण से लिए और कितने गटकें। मगर पटवारी द्वारा रुपए गटकने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय जरूर बन गया।

जरूरी खबरें