Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

: चंपावत: एसपी के आदेश पर बनबसा बॉर्डर पर बढ़ाई गई चौकसी

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 8, 2023
एसपी के आदेश पर नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सतर्कता चंपावत के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा के द्वारा जनपद में नशे की तस्करी पर रोक लगाने एवं भारत से नेपाल के कैसिनो में जुआ खेलने जाने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के निर्देशों के अनुसार जनपद के बनबसा भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बनबसा बैराज चौकी पर आने जाने वालों की सघन चेकिंग की जा रही है ज्ञात हो कि बीते दिनों भारत से नेपाल के कसीनो में जुआ खेलने जाने वाले उत्तर प्रदेश के कुछ व्यापारियों से बड़ी मात्रा में भारतीय मुद्रा पकड़ी गई थी नियमानुसार भारत नेपाल सीमा पर 25000 रुपए तक लाने ले जाने की अनुमति है निर्धारित रकम से ज्यादा सीमा के पार ले जाना प्रतिबंधित है ऐसे में प्राप्त रकम को जप्त कर लिया जाता है साथ ही रकम ले जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाती है, शारदा चौकी प्रभारी हेमंत सिंह काठयत ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सीमा पर नशे की तस्करी एवं कैसीनो जाने वाले जुआरियों पर नकेल कसने के सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है सीमा पार करने वाले हर एक व्यक्ति एवं वाहन की सघनता के साथ चेकिंग की जा रही है यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

जरूरी खबरें