Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: उत्तराखण्ड: धामी सरकार ने पीआरडी जवानों को दी बड़ी सौगात₹80 प्रतिदिन बढ़ाया मानदेय 650 रुपया प्रतिदिन मिलेगा मानदेय

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 27, 2024
सरकार ने पीआरडी जवानों को दी बड़ी सौगात₹80 प्रतिदिन बढ़ाया मानदेय 650 रुपया प्रतिदिन मिलेगा मानदेय धामी सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल पीआरडी के 9400 स्वयंसेवकों को बड़ी सौगात दी है सरकार ने उनका मानदेय ₹80 प्रति दिन के हिसाब से बढ़ा दिया है अब पीआरडी जवान को 570 रुपए प्रतिदिन के स्थान पर अब 650 रुपए प्रतिदिन मानदेय मिलेगा विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा ने आदेश जारी कर दिए हैं वही मंत्री रेखा आर्य ने कहा पीआरडी जवानों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है प्रदेश में पीआरडी जवान युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के माध्यम से विभिन्न विभागों में तैनात है जवानों के आश्रितों को मृतक कोटे से नौकरी की सौगात के बाद अब सरकार ने जवानों का मानदेय बढ़ाया है मालूम हो पीआरडी जवान पिछले काफी समय से मानदेय बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने कहा पीआरडी स्वयंसेवकों के लिए राज्य सरकार ने कई अहम निर्णय ले रही है राज्य में पहली बार पीआरडी के लिए मृतक कोटे से नौकरी की व्यवस्था की गई है तथा दिव्यांग आश्रितों को भी इसका लाभ दिया जा रहा है वही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने इस अहम फैसले के लिए मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है वही मानदेय बढ़ाए जाने पर पीआरडी जवानों के द्वारा भी मुख्यमंत्री धामी और सरकार को धन्यवाद दिया गया

जरूरी खबरें