Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: लक्सर में अनियंत्रित ट्रक ने 3 बाइक सवारो को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत,

Laxman Singh Bisht

Wed, May 24, 2023
पुरकाजी रोड पर फैक्ट्री के पास अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर 3 बाइक सवारों की दर्दनाक मौत, हो गई,गुस्साई भीड़ ने किया पथराव, मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल लक्सर में 2 दिनों से लगातार सड़क दुर्घटनाओं का दौर चल रहा है 2 दिनों में अब तक 8 लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान चुके हैं कल सुबह खनन सामग्री से लदे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत हुई ओर उसी दिन एक ट्रक की चपेट में आकर अन्य 2 लोगों ने अपनी जान गवाई है आज ताजा मामले में पुरकाजी रोड पर एक टायर निर्माण संबंधित औद्योगिक संस्थान के सामने एक अनियंत्रित ट्रक के द्वारा 3 बाइक सवारों को रौंद दिया गया दुर्घटना में तीनों बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई इस दौरान मौके पर गुस्साई भीड़ ने जमकर पथराव शुरू कर दिया वहीं इस दर्दनाक हादसे की सूचना पाते ही मौके पर लक्सर कोतवाली सहित खानपुर और पथरी थाने का भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है दुर्घटना में ट्रक की चपेट में आकर तीनों बाइक सवारों के शवों को सड़क पर कई टुकड़ों में देखा गया  हालांकि पुलिस फिलहाल मामला ताजा होने के कारण कुछ भी कहने से बच रही है तो वहीं हालातों पर नियंत्रण के प्रयास भी जारी हैं लगातार हो रही सड़क दुर्घटना से लोग काफी आक्रोश में है

जरूरी खबरें