Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: लोहाघाट डिग्री कॉलेज मैदान में लगने वाले व्यापारिक मेले का व्यापारी डीएम के सामने करेंगे जोरदार विरोध  

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 19, 2024
डिग्री कॉलेज मैदान में लगने वाले व्यापारिक मेले का व्यापारी डीएम के सामने करेंगे जोरदार विरोध बुधवार को लोहाघाट व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने जानकारी देते हुए बताया लोहाघाट के डिग्री कॉलेज मैदान में व्यापारिक मेले का आयोजन दिनांक 25 जून 2024 से 15 जुलाई 2024 तक किया जाना है इस मेले के कारण लोहाघाट के समस्त व्यापारियों का व्यापार प्रभावित होता है तथा सभी छोटे व बड़े व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है व्यापार मंडल पदाधिकारी ने नगर के सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा गुरूवार 20 जून को प्रातः 9:30 पर नगर के सभी व्यापारी वीर कालू सिंह चौराहे पर एकत्रित होंगे उसके बाद जिलाधिकारी चंपावत को इस व्यापारिक मेले का विरोध दर्ज करवाने के साथ-साथ एक ज्ञापन भी दिया जाएगा उन्होंने कहा विरोध में खेल विभाग डिग्री कॉलेज, ग्राम सभा राय नगर चौड़ी तथा व्यापार मंडल लोहाघाट का सिस्टमंडल विरोध करेंगा व्यापार मंडल पदाधिकारी ने नगर के 495 से अधिक व्यापारियो इस मेले के विरोध में अपनी भागीदारी करने की अपील की है

जरूरी खबरें