Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

: लोहाघाट:सरस्वती शिशु मन्दिर पाटन के तीन होनहार बच्चों का चयन जवाहर नवोदय में हुआ।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 23, 2023
सरस्वती शिशु मन्दिर पाटन के तीन होनहार बच्चों का चयन जवाहर नवोदय में हुआ सरस्वती शिशु मंदिर पाटन के आचार्य जीवन चंद्र तिवारी ने बताया कि विद्यालय की खुशी बिष्ट पुत्री श्री भवान सिंह बिष्ट, राहुल पाटनी पुत्र श्री पान सिंह, पाटनीआदित्य चौहान पुत्र श्री मान सिंह चौहान का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय चम्पावत के लिए हुआ है होनहारों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, प्रबंध समिति और अभिभावकों ने तीनों भैया - बहिनों को शुभकामनायें दी, विद्यालय के आचार्य जीवन तिवारी ने बताया कि इससे पूर्व इन तीनों सहित पांच भैया- बहिनों का चयन का राजीव नवोदय विद्यालय के लिए भी हुआ था, पिछले वर्ष विद्या भारती द्वारा आयोजित शारीरिक खेल- कूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में इन भैया -बहिनों ने प्रांत (स्टेट) स्तर में भी अपना परचम लहराया था, उन्होंने बताया विद्यालय से हर वर्ष ऐसे बच्चों का चयन होता आया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन जोशी, अध्यक्ष हरीश अधिकारी, उपाध्यक्ष भूपेंद्र देव ताऊ, सदस्य नरेश वर्मा, गंगा सिंह पाटनी, चंद्रकांत पाटनी और आचार्या दीदी दीपा, निर्मला, कमलेश, बबीता और सलोनी ने तीनों भैया बहिनों को मिष्ठान खिलाकर शुभकामना एवं आशीर्वाद दिया।

जरूरी खबरें