Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:न0पं0 पाटी के नव-निर्वाचित बोर्ड का 24 जून को शपथ ग्रहण

बाराकोट में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक एवं प्रशिक्षण

चंपावत:एमटीपी किट की अवैध बिक्री रोकने हेतु औषधि विभाग का संयुक्त निरीक्षण अभियान

अगले 3 घंटे के लिए चंपावत सहित कई जिलों में येलो अलर्ट

लोहाघाट:अपर सचिव ने 'सरकार जनता के द्वार' कार्यक्रम के तहत लोहाघाट में की विकास कार्यों की समीक्षा

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट की रोडवेज वर्कशॉप में स्पेयर पार्ट्स की भारी कमी जुगाड़ कर चलाया जा रहा है बसो को यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ स्पेयर पार्ट्स में गुणवत्ता की कमी

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 4, 2024
लोहाघाट की रोडवेज वर्कशॉप में स्पेयर पार्ट्स की भारी कमी जुगाड़ कर चलाया जा रहा है बसो को यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ स्पेयर पार्ट्स में गुणवत्ता की कमी उत्तराखंड परिवहन निगम बदहाली के दौर से गुजर रहा है जिसका जीता जाता उदाहरण परिवहन निगम का सबसे पुराने डीपो में एक लोहाघाट है परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो की वर्कशाप में कई बसें स्पेयर पार्ट्स की कमी की चलती खड़ी है जिन्हें जुगाड़ कर चलाया जा रहा है स्पेयर पार्ट्स न मिलने के कारण परिवहन निगम के मैकेनिको के द्वारा किसी तरह जुगाड़ कर बसों को सड़कों में चलने लायक बनाया जा रहा है जो कि यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ है वही वर्कशॉप के फोरमेन प्रकाश बोठियाल ने बताया बसो के उचित रखरखाव वह खराब बसों को ठीक करने के लिए निगम के द्वारा स्पेयर पार्टस काफी कम संख्या में दिए जा रहे हैं जो पार्ट्स दिए जा रहे हैं उनकी गुणवत्ता काफी निम्न स्तर की रहती है जो की बदलने के कुछ दिनों बाद ही खराब हो जाते हैं बोठियाल ने बताया निगम से 10 स्पेयर पार्ट्स की मांग करी जाती है तो सिर्फ दो स्पेयर पार्ट्स ही दिए जाते हैं जिस कारण बसों का रखरखाव करना काफी मुश्किल हो रहा है जैसे-तैसे जुगाड़ कर बसों को सड़कों में चलाया जा रहा है तथा कई बसें स्पेयर पार्ट्स न मिलने से वर्कशॉप में खड़ी रहती हैं जिस कारण निगम की आय भी प्रभावित हो रही है बोठियाल ने कहा परिवहन निगम जो भी बसों के स्पेयर पार्ट्स भेजें उच्च गुणवत्ता के भेजें जो कि कम से कम 3 महीना तो चल सके वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व लोगों ने कहा परिवहन निगम के द्वारा बसों की मरम्मत के लिए स्पेयर पार्ट्स ना देना काफी गंभीर मामला है परिवहन निगम की बसों को किसी तरह जुगाड़ कर सड़कों में चलाया जा रहा है जो कभी भी खराब होकर रास्ते में खड़ी हो जाती हैं जिनमे कभी भी दुर्घटना हो सकती है खासकर पर्वतीय क्षेत्र में उन्होंने कहा परिवहन निगम अपनी इस कार्य प्रणाली से यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है उन्होंने कहा कमीशन के चक्कर में परिवहन निगम घटिया गुणवत्ता के पार्ट्स परिवहन निगम की वर्कशाप को उपलब्ध करा रहा है जो की काफी गंभीर मामला है लोगों ने सरकार से परिवहन निगम को भरपूर मात्रा में उच्च गुणवत्ता के स्पेयर पार्ट्स देने व पार्ट्स की गुणवत्ता की जांच की मांग करी है ताकि यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ ना हो सके

जरूरी खबरें