Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: नई टिहरी :खंड विकास अधिकारी की तेज रफ्तार कार ने बौराड़ी में एक महिला और 2 बच्चियों को कुचला, तीनों की मौत।टिहरी के बौराड़ी में हुआ दर्दनाक हादसा बीडीओ गिरफ्तार 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 24, 2024
खंड विकास अधिकारी की तेज रफ्तार कार ने बौराड़ी में एक महिला और 2 बच्चियों को कुचला, तीनों की मौत।टिहरी के बौराड़ी में हुआ दर्दनाक हादसा बीडीओ गिरफ्तार नई टिहरी जिला मुख्यालय के बौराड़ी में पैदल टहल रही एक महिला और उसकी दो भतीजियों को एक तेज रफ्तार कार ने बुरी तरह कुचल दिया। दुर्घटना में महिला के मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा कार की चपेट में दो अन्य लोग भी आए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी कार चालक प्रभारी खंड विकास अधिकारी जाखड़ीधार देवी प्रसाद चमोली को गिरफ्तार कर दिया है।एएसपी जे आर जोशी ने बताया कि सोमवार शाम को बौराड़ी निवासी महिला रीना नेगी (36) पत्नी रविन्द्र सिंह नेगी अपनी दो भतीजियों अग्रिमा (10) और अन्विता (7) पुत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के साथ नगर पालिका कार्यालय रोड में इवनिंग वाॅक कर रहे थे, शाम करीब सात बजे तेज गति से वाहन चलाकर जा रहे डीपी चमोली खंड (विकास अधिकारी जाखणीधार) ने अपनी कार से तीनों को कुचल दिया।चालक जाखणीधार ब्लाक के प्रभारी वीडीओ देवी प्रसाद चमोली मृतक 1. श्रीमती रीना नेगी पत्नी श्री रविंद्र नेगी उम्र 40 वर्ष 2. अग्रिमा नेगी 10 वर्ष पुत्री श्री सुरेंद्र सिंह नेगी 3. अन्विता नेगी 07 वर्ष पुत्री श्री सुरेंद्र सिंह नेगी निवासी 8-डी, 412, बोराडी नई टिहरी वाहन संख्या UK09 9970 वैगन आर चालक देवी प्रसाद चमोली (प्रभारी BDO जाखणीधार)

जरूरी खबरें