Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : सरकार ने नहीं ली सुध दियारतोली के ग्रामीणों ने स्वयं के संसाधनों एवं श्रमदान से शुरू किया सड़क निर्माण कार्य।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 29, 2025

शासन प्रशासन को दिखाया आईना । जोश खरोश के साथ सड़क पहुंचाने में जुटे दियारतोली के ग्रामीण।लोहाघाट । गांव में एकता और सहयोग समन्वयन की भावना हो तो गांव मे विकास के हर कार्य संभव होते है। मिलजुलकर कार्य करने से तो सब कुछ संभव हो जाता है । चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के रेगड़ू क्षेत्र के दियारतोली गांव के ग्रामीणों ने आपसी भाई चारे, श्रमदान व आर्थिक सहयोग कर अपने गांव को सड़क से जोड़ने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने अपने गांव को मुख्य सड़क से लगभग 500 मीटर सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए सरकारी धन की प्राप्ति न होते देख स्वयं के खर्चे से गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया है। सड़क निर्माण कार्य करते-करते ग्रामीण को 5 दिन हो चुके हैं ग्रामीणों ने बताया अब 4 से 5 दिन में वह अपने गांव को सड़क से जोड़ लेंगे। ग्रामीणों ने कहा जब शासन प्रशासन के द्वारा उनकी सुध नहीं ली गई तब उन्होंने खुद से ही अपने गांव तक सड़क पहुंचने का बीड़ा उठाया। जिसमें गांव के सभी ग्रामीणों के द्वारा सहयोग किया गया कहा गांव में लगभग 50 परिवार रहते हैं तथा गांव में सड़क सुविधा न होने के चलते कई लोग गांव से पलायन कर चुके हैं। श्रमदान मे मातृ शक्ति के द्वारा भी अपना भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। ग्रामीण शासन प्रशासन को आईना दिखाते नजर आ रहे हैं। इस कार्य में ग्राम प्रधान रमेश जोशी , जगदीश जोशी, शंकर जोशी, भुवन जोशी,गोपाल जोशी, हरीश जोशी,जीवन जोशी त्रिलोचन जोशी, रोशन लाल, शान्ति देवी, कलावती देवी, ममता देवी , निर्मला देवी आदि सभी महिलाओं,पुरुषों एवं छात्रों के द्वारा सहयोग दिया जा रहा है!

जरूरी खबरें