Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

: लोहाघाट में हुआ मौसम का पहला हिमपात पर्यावरणविदो ने बताया शुभ संकेत किसानों के खिले चेहरे

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 9, 2024
लोहाघाट में हुआ मौसम का पहला हिमपात पर्यावरणविदो ने बताया शुभ संकेत आखिर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई रविवार रात से ही लोहाघाट क्षेत्र में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था तो वहीं सोमवार सुबह से क्षेत्र में मौसम का पहला हिमपात शुरू हुआ लोहाघाट क्षेत्र के एबटमाउंट ,मायावती, फोर्ती झूमाधुरी क्षेत्र में जोरदार बर्फबारी हुई तो वहीं नगर क्षेत्र के आसपास के इलाके में भी हल्की बर्फबारी हुई है वहीं क्षेत्र के किसानो व पर्यावरणविदो ने इसे शुभ संकेत बताया लोगों ने कहा लंबे समय बाद बर्फबारी हुई है जो पर्यावरण व खेती के लिए अच्छा संकेत है लोगों ने कहा बर्फबारी से जहां बीमारियों का प्रकोप कम होगा तो वही लोगों को कोरी ठंड से राहत मिलेगी तथा खेती को बड़ा फायदा होगा वही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है दोपहर तक और बड़ा हिमपात होने की पूरी संभावना बनी हुई है हिमपात का आनंद लेने लोग एबट माउंट व मायावती की ओर रुख कर रहे हैं वही हिमपात होने से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है लोग अलाव सेकते हुए नजर आए

जरूरी खबरें