Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर जताया रोष

लोहाघाट:सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने में जुटा जिला प्रशासन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: बराकोट:लड़ीधूरा के मंच पर बिखरेंगे देश की विविध संस्कृति के रंग उत्तराखंड की छपेली के साथ-साथ जम्मू कश्मीर का डोगरी तथा हिमाचल का गिद्दा नृत्य रहेगा आकर्षण का केंद्र।

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 10, 2024
लड़ीधूरा के मंच पर बिखरेंगे देश की विविध संस्कृति के रंग उत्तराखंड की छपेली के साथ-साथ जम्मू कश्मीर का डोगरी तथा हिमाचल का गिद्दा नृत्य रहेगा आकर्षण का केंद्र। बाराकोट के प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, इस वर्ष महोत्सव 12 से 17 अक्टूबर तक धूमधाम के साथ 6 दिवसीय महोत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा, लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के सांस्कृतिक संयोजक लोकमान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष लड़ीधूरा के मंच पर महोत्सव के मंच पर देश की विविध संस्कृति के रंग बिखरेंगे महोत्सव में कुमाऊं के प्रसिद्ध घसियारी नृत्य, झोड़ा, चांचडी, और छपेली, गढ़वाल के थडिया, चौफुला,तांदी, जम्मू कश्मीर के डोगरी, हिमाचल प्रदेश के झमाकडा, गुजरी तथा हिमाचली गिद्दा, तो पंजाब के भांगड़ा और गुजरात के डांडिया की प्रस्तुति होगी, कार्यक्रमों के लिए उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग देहरादून तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार से नॉर्थ जून कल्चरल सेंटर पटियाला से विभिन्न दलों को महोत्सव में प्रतिभा करने हेतु अधिकृत किया गया है। महोत्सव का विधिवत उद्घाटन विभिन्न विद्यालयों की सांस्कृतिक झांकियां के साथ 13 अक्टूबर 2024 को क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी करेंगे। महोत्सव में 15 अक्टूबर 2024 को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संपूर्ण महोत्सव अवधि में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी समस्त क्षेत्रीय युवाओं से महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने का आवाहन किया गया है।

जरूरी खबरें