Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: टनकपुर:आयुक्त कुमाऊं/सचिव मुख्यमंत्री ने उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं की ली समीक्षा बैठक।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 4, 2025
पूर्णागिरी मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुगमता: आयुक्त कुमाऊं/सचिव मुख्यमंत्री। भंडारे लगाने के लिए सिंगल विंडो परमिशन सिस्टम लागू करने और प्रक्रिया को सरल बनाने के आयुक्त ने दिए निर्देश आयुक्त कुमाऊं मंडल/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को एनएचपीसी, विश्राम गृह बनबसा में आगामी उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेला - 2025 (15 मार्च से 15 जून 2025) की विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक ली। आयुक्त रावत ने मां पूर्णागिरी मेले के संबंध में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि पूर्णागिरी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम, सुरक्षित हो। श्रद्धालुओं को यात्रा एवं पैदल मार्गो पर किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि पूर्णागिरी मेले में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु अच्छा अनुभव लेकर जाए। आयुक्त ने मेले के दौरान किराया नियंत्रण और वाहनों की फिटनेस को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आईपी आधारित सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम को शीघ्र पूरा करने के आदेश दिए।समीक्षा के दौरान प्र० जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने बताया कि इस वर्ष मेले की सफाई व्यवस्था पहली बार सुलभ इंटरनेशनल द्वारा की जाएगी, जिससे स्वच्छता मानकों में सुधार होगा। साथ ही श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पियाऊ, वाटर कूलर, टैंकर एवं दो सोलर हैंड पंप की व्यवस्था की जाएगी।आयुक्त रावत ने मेला क्षेत्र में अनाधिकृत पेयजल संयोजन को समाप्त करने तथा अस्थायी पथ प्रकाश व्यवस्था, सोलर स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्ट लाइट को सही करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने ओवरहैंगिंग वायर को व्यवस्थित करने के लिए संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। इसके अलावा उन्होंने मेला अवधि में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने, ऑक्सीजन सिलेंडर, मोबाइल केयर यूनिट एवं एसडीआरएफ टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने कहा मेले में भीड़ प्रबंधन को सुचारु रखने के लिए पैदल मार्ग पर चैन डिवाइडर, अनधिकृत मार्गों पर अस्थायी बैरिकेडिंग तथा जगह-जगह साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान सुगमता होगी।इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि फायर सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए धर्मशालाओं में अग्निशमन यंत्र एवं फर्स्ट एड किट अनिवार्य किए गए हैं। साथ ही, फायर यूनिट और फायर वॉचर की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।आयुक्त ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं मूल्य नियंत्रण के लिए रेट लिस्ट जारी करने एवं नियमित चेकिंग के आदेश दिए गए। सुझावों के लिए सुझाव रजिस्टर उपलब्ध कराया जाएगा।इसके अलावा, भंडारे लगाने के लिए सिंगल विंडो परमिशन सिस्टम लागू करने और प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश भी कमिश्नर द्वारा दिए गए।इस दौरान कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री ने ककराली गेट से पूर्णागिरि यात्रा मार्ग तथा बूम घाट, उचौलीगोठ पार्किंग, ठुलीगाड़ पार्किंग, भैरव मंदिर पार्किंग स्थल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूम घाट में सुरक्षा हेतु सीसीटीवी की स्थापना तथा महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, इसके अलावा उन्होंने पार्किंग स्थल पर पर्याप्त संख्या में शौचालय व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के साथ साथ शौचालयों में पर्याप्त मात्रा में पानी कि व्यवस्था करने के निर्देश मेला मजिस्ट्रेट व जिला पंचायत को दिए। उन्होंने बाटनागाड़ में क्षतिग्रस्त सड़क के सुधारीकरण कार्य करने के निर्देश लोनिवि के अधिकारियों को दिए।इस दौरान एसडीएम नितेश डांगर, तहसीलदार टनकपुर जगदीश गिरी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान पवन सिंह, जिला पंचायत से अनिल रावत, मंदिर समिति के प्रतिनिधि, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, अभियंता लोक निर्माण विभाग लक्ष्मण सिंह सामंत, वन विभाग, यूपीसीएल, पुलिस, उरेडा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें