Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

चंपावत:ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था अदम्य साहस राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट सुशील बिष्ट को किया सम्मानित

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 मोनिका गिरी के ट्रांसफर पर भड़के लोग।

सूचना

: लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर प्रशासन का चला डंडा एसडीएम के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने हटाया अतिक्रमण

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 3, 2024
महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर प्रशासन का चला डंडा एसडीएम के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने हटाया अतिक्रमण प्रदेश की महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए धामी सरकार के द्वारा लोहाघाट के छमनिया चौड़ में 500 नाली भूमि में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है वहीं महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की भूमि में किसी व्यक्ति के द्वारा अतिक्रमण कर भवन निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया गया खेल विभाग की भूमि पर अतिक्रमण की सूचना मिलने पर खेल विभाग के अधिकारियों के द्वारा लोहाघाट प्रशासन को अतिक्रमण की सूचना दी गई सूचना का एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने तत्काल संज्ञान लेते हुए लोहाघाट के राजस्व उप निरीक्षक राकेश पंगरिया को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए शनिवार को राजस्व उप निरीक्षक राकेश पंगरिया ने बताया एसडीएम लोहाघाट के निर्देश पर वे खेल विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति के द्वारा भवन निर्माण के लिए बीम कालम डाल कर स्पोर्ट्स कॉलेज की भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा था जिसे तत्काल रुकवाया गया इसके अलावा एक व्यक्ति के द्वारा तार-बाड़ डालकर अतिक्रमण किया गया था उसे भी वहां से हटाया गया है तथा अतिक्रमण कर रहे लोगों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई वही खेल विभाग के अधिकारियों ने कहा अगर भविष्य में किसी भी व्यक्ति के द्वारा विभाग की भूमि में अतिक्रमण किया जाता है तो उस व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दी जाएगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति की होगी वहीं एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने कहा क्षेत्र में सरकारी भूमि में अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अतिक्रमणकारियो के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा

जरूरी खबरें