रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान।
Laxman Singh Bisht
Sat, Oct 4, 2025
चंपावत में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान।
चंपावत में नगर समेत राष्ट्रीय राजमार्ग में अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। एसडीम अनुराग आर्या के नेतृत्व में खटकाना पुल के पास एक व्यापारी द्वारा सड़क में अपना सामान फैलाने पर ₹5000 का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने भी लोगों को आग से बचने के उपायों की भी जानकारी दी तथा प्रभावी उपाय अपनाने को भी कहा। एसडीएम आर्या द्वारा सात अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। जिसमें दो अतिक्रमणों को ध्वस्त करने के लिए भी कार्रवाई चल रही है। एसडीएम के अनुसार लोग अपना स्वतः अतिक्रमण हटा लें।यदि प्रशासन स्वयं अतिक्रमण हटाएगा तो उसका पूरा खर्चा अतिक्रमण कारियों को बहन करना पड़ेगा। इस अभियान में पुलिस क्षेत्राधिकारी एसएस राणा, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी भरत त्रिपाठी, अग्नि समन अधिकारी, डीएसओ प्रियंका भट्ट, खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के अलावा एनएच के अधिकारी भी साथ थे। इससे पूर्व एसडीएम ने नगर के पार्किंग स्थलों का भी निरीक्षण किया। जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जा सके।