Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में टला बड़ा हादसा सड़क में पलटी सवारियो से भरी बुलेरो।

चम्पावत व लोहाघाट महायोजना-2041 (प्रारूप) पर जनता से मांगे गए सुझाव और आपत्तियां

सूचना

: चंपावत :प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देख जागा प्रशासन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में की गई कार्यवाही। एसडीएम उतरे मैदान में 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 17, 2024
प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देख जागा प्रशासन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में की गई कार्यवाही। एसडीएम उतरे मैदान में प्रदेश में लगातार बढ़ती वाहन दुर्घटनाओं को देखते हुए चंपावत में वाहन दुर्घटनाओं को रोके जाने हेतु जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देश में वाहन सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों, परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि वाहनों की लगातार चेकिंग करें। ओवरलोडिंग को रोके जाने के साथ ही प्रवर्तन की कार्यवाही भी करें। साथ ही जिलाधिकारी ने लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला मुख्यालय में उप जिलाधिकारी सदर सौरव असवाल के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 30 चालान किए गए।जिसमें ओवरलोडिंग के 04, ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंशन के 02, बिना हेलमेट वाहन चलाने के 06, सीट बेल्ट न लगाने के 12 सहित अन्य ट्रैफिक नियम के 06 सहित कुल 30 चालान किए गए। अब देखना है अभियान कब तक चलेगा क्या दुर्घटनाएं होने के बाद ही प्रशासन कार्यवाही करेगा

जरूरी खबरें