Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट के चर्चित चालक अपमान प्रकरण में अंतिम आरोपी गिरफ्तार। थाने में किया सरेंडर

लोहाघाट महाविद्यालय की भूगोल की दो छात्राओं मीनाक्षी व भावना को गोल्ड मेडल

लोहाघाट:कार्य के चलते 19 जून को फोर्ती, बनगांव व मीना बाजार मे विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

लालकुआं में मॉर्निंग वॉक को जा रहे व्यक्ति को लंगूर ने मारी जोरदार टक्कर मौत।

लोहाघाट:खेतीखान के गोशनी में किसानों के लिए मुसीबत बने लंगूर फसले की तबाह।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: टिहरी :पति पत्नी की अंगीठी की गैस से दम घुटने से मौत विवाह समारोह में शामिल होने आया था दंपति

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 17, 2025
टिहरी :पति पत्नी की अंगीठी की गैस से दम घुटने से मौत विवाह समारोह में शामिल होने आया था दंपति उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड में दुखद घटना सामने आई है टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के ग्राम पंचायत द्वारी-थापला में शादी समारोह में शामिल होने गांव पहुंचे पति-पत्नी की अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जिससे गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों का दाह संस्कार कर दिया। इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।द्वारी-थापला की ग्राम प्रशासक रिंकी देवी ने बताया कि गांव के मदनमोहन सेमवाल (52) और उनकी पत्नी यशोदा देवी (48) अपने चाचा के लड़के के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घनसाली से अपने गांव आए थे। 16 जनवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे के दौरान वह खाना खाने के बाद अंगीठी पर आग सेंक रहे थे। ज्यादा ठंड होने के कारण वह अंगीठी को लेकर अंदर कमरे में चले गए। कुछ देर बाद वह कमरे का दरवाजा बंद कर सो गए थे। ग्राम प्रशासक ने बताया कि रात को अंगीठी के धुएं से गैस बनने के कारण पति-पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब उनके बेटे ने उन्हें जगाने के लिए कमरे के बाहर से आवाज लगाई तो अंदर से कोई जबाव नहीं मिला। काफी देर बाद भी जब कोई आवाज नहीं आई तो आसपास के लोग कमरे के बाहर एकत्रित हो गए। लगातार आवाज लगाने के बाद भी जब कोई हरकत नहीं हुई तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो पति-पत्नी बिस्तर में मृत अवस्था में पड़े हुए थे। मृतक मदन मोहन सेमवाल राजकीय इंटर कॉलेज सरस्वती सैण में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। वहां मौजूद ग्रामीणों ने दोनों की मौत अंगीठी की गैस से ही होने के कारण पुलिस को सूचना नहीं दी ।ग्रामीणों ने मृतक के बेटा और विवाहित बेटी से बातचीत करने के बाद उनके पैतृक घाट पर मृतक दंपती का दाह संस्कार कर दिया। इस घटना के बाद से मृतक का बेटा और बेटी गहरे सदमें में है। जबकि गांव में मातम पसर गया। वही गमगीन माहौल में परिवार में 17 जनवरी को मेंहदी रस्म की खानापूर्ति की निभाई गई।

जरूरी खबरें