Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:चीड़ के जंगलों से निकला रोजगार भिंगराड़ा की महिलाओं ने आंचल डेयरी को भेजी पहली ब्रिकेट खेप

लोहाघाट:डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए एनएच के गड्ढे डीएम के आदेशों की अवहेलना करते एनएच के अधिकारी।

चंपावत:गोल्ज्यू महोत्सव 2026 में आज से सजेगी ‘स्टार नाइट्स’ की रंगारंग महफिल।

लोहाघाट:सीएम धामी के नेतृत्व में बड़ा फैसला,महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट हेतु 16 पदों के सृजन को कैबिनेट मंजूरी

चंपावत:डीएम ने 13.85 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन तहसील भवन का किया स्थलीय निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: टनकपुर:किरोड़ा हादसे का जिम्मेदार कौन प्रशासन या चालक? जनप्रतिनिधियों ने किरोड़ा हादसे का प्रशासन को बताया जिम्मेदार

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 10, 2024
जनप्रतिनिधियों ने किरोड़ा हादसे का प्रशासन को बताया जिम्मेदार 9 अगस्त शुक्रवार का दिन चंपावत जिले के लिए काफी दुखद रहा मां पूर्णागिरि के दर्शनों को जा रही मैक्स जीप किरोड़ा नाले के उफान की चपेट में आने से बह गई हादसे में दो युवतियों की मौत हो गई और एक बालक अभी भी लापता है आखिर इस दुखद घटना का जिम्मेदार कौन है स्थानीय प्रशासन या चालक ?इस दुखद घटना से क्षेत्र के लोगों में प्रशासन के खिलाफ काफी ज्यादा आक्रोश है वहीं भाजपा नेता दीपक पाठक सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में इस घटना के लिए प्रशासन को पूरी तरह जिम्मेदार बताया है उन्होंने कहा जब बारिश से किरोड़ा नाला उफान पर आया था तो प्रशासन और पुलिस के द्वारा वाहनों को क्यों नहीं रोका गया किरोड़ा नाले के पास वाहनों को रोकने के लिए पुलिसकर्मी/पीआरडी क्यों नहीं तैनात किए गए थे जबकि नाला पूरे उफान पर था जनप्रतिनिधियो ने कहा अगर प्रशासन ने थोड़ी भी सतर्कता बरती होती तो सायद यह दुखद हादसा नहीं होता जबकि मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया था जनप्रतिनिधियों ने कहा हर वर्ष इस स्थान में दुर्घटनाएं होती हैं और उसके बाद भी प्रशासन नहीं जागता है और लोगों की जान जाती है जबकि कई बार प्रशासन से अनुरोध किया जा चुका है भाजपा नेता दीपक पाठक ने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा वह इस मामले को मुख्यमंत्री के सामने उठाएंगे उन्होंने प्रशासन को सीधे इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बताया है तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है पाठक ने कहा अब मामले की मजिस्ट्रेट जांच होगी और चालक पर प्रशासन मुकदमा दर्ज कर देगा वही इस हादसे के बाद एक बार फिर से किरोड़ा नाले में पुल बनाने की मांग तेज हो गई है लोगों का कहना है किरोड़ा नाले के उफान पर आने पर वहां पुलिस कर्मियों की तेनाती होनी चाहिए वाहनों को रोका जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटना न हो सके अगर कल यह व्यवस्था की गई होती तो शायद यह दुखद हादसा ना होता लोगों ने इस हादसे के लिए स्थानीय प्रशासन को पूरी तरह जिम्मेदार बताया है वही क्षेत्र के युवाओं व ग्रामीणों ने इस हादसे के तुरंत बाद अपनी जान जोखिम में डालकर कई यात्रियों की जान बचाई एसडीआरएफ, फायर टीम की रेस्क्यू अभियान में सराहनीय भूमिका रही इनके अलावा पोकलैंड चालक व शक्तिमान चालक ने भी अपनी अहम भूमिका रेस्क्यू अभियान में निभाई है कुल मिलाकर प्रशासन ने ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए ठोस इंतजाम करने चाहिए

जरूरी खबरें