Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने टनकपुर से नांदेड एक्सप्रेस का किया शुभारंभ ।

चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर संसय में जनता क्या बिना भूमि फ्री होल्ड के हो सकता है मास्टर प्लान जारी?

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर :मुख्यमंत्री के निर्देश पर 18 करोड़ से बनेगी सुरक्षा दीवार, भू-कटाव से होगी सुरक्षा

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 6, 2025

.मुख्यमंत्री के निर्देश पर 18 करोड़ से बनेगी सुरक्षा दीवार, भू-कटाव से होगी सुरक्षामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर दौरे के बाद भू-कटाव को रोकने के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में टनकपुर क्षेत्र में सुरक्षा कार्य प्रारम्भ कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने यह निर्देश क्षेत्र के ग्रामीणों की सुरक्षा और कृषि भूमि के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए दिए थे।इसके अंतर्गत लगभग ₹18 करोड़ की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाएगा, जिसका क्रियान्वयन ब्रैथवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान नवीनतम तकनीकों और मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा ताकि दीवार दीर्घकालिक और स्थायी रूप से प्रभावी हो।बस्तियागूंठ क्षेत्र में सुरक्षा कार्य की शुरुआत टेस्ट निर्माण से हो गई है। सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग तथा ब्रैथवेट लिमिटेड के अधिकारी संयुक्त रूप से खेड़ाखेड़ा और भू-कटाव वाले स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक तकनीकी कार्यवाही की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रत्येक चरण पर निगरानी सुनिश्चित की जाएगी और कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण होगा।निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत यह सुरक्षा दीवार क्षेत्र में हो रहे भू-कटाव को रोकने में सहायक होगी तथा आसपास के ग्रामीणों की भूमि, कृषि फसल और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

जरूरी खबरें