Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: टनकपुर:प्रभारी डीएम ने पूर्णागिरि मेले की तैयारी का लिया जायजा मेले की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश/ 15 मार्च से शुरू होगा मेला

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 24, 2025
प्रभारी डीएम ने पूर्णागिरि मेले की तैयारी का लिया जायजा मेले की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश आगामी 15 मार्च से 15 जून 2025 तक (3 माह) भारत- नेपाल सीमा पर लगने वाले उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरी मेला- 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत जिले के प्र.जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा द्वारा सोमवार को मां श्री पूर्णागिरी मंदिर एवं मंदिर स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर मेला प्रारंभ होने से पहले ही पूरा कर लिया जाए।इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सफाई, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत आदि व्यवस्थाओं की निरीक्षण करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ठुलीगाड़ से मुख्य मंदिर तक किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा लोनिवि को क्षतिग्रस्त मार्ग को शीघ्र ठीक करने, बांटनागाड़ में धूल की समस्या से निजात हेतु आरबीएम डाल कर टैंकर के माध्यम से पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए।उन्होंने जिला पंचायत को मेला अवधि के दौरान निरन्तर साफ सफाई के साथ ही शौचालयों की सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य, सुरक्षा और वन्य जीव से सावधानियां संबंधित साइनेज लगाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मंदिर मार्ग में असुरक्षित स्थानों में बेरीकेट्स लगाए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने मंदिर समिति द्वारा प्रस्तावित सभी कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। मंदिर क्षेत्र में पानी कि किल्लत का निदान करने हेतु श्री शर्मा ने जल संस्थान को अविलंब कार्य करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि धर्मशालाओं एवं मंदिर मार्ग पर लटकते हुए पेड़ो व बिजली के तारों को भी हटाने कि कार्रवाई की जाए। कहा कि मेले से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करना सुनिश्चित करें ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त मार्ग, रैन बसेरों, जल निकासी, सीसीटीवी, टूटी हुई टाइल्स, मार्ग में बनाए गए शैडो आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने असुरक्षित दुकानों को नोटिस जारी करने तथा सभी अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर मार्ग एवं आस पास होने वाली गंदगी के निस्तारण हेतु संबंधितों को इस दिशा में काम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नितेश डांगर, तहसीलदार टनकपुर जगदीश गिरी, जल संस्थान से अभियंता पवन, जिला पंचायत से अनिल रावत, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नीरज पांडे, सचिव सुरेश तिवारी, मोहन पांडे, राजू तिवारी, महेश पांडे, मनोज पांडे, गिरीश तिवारी, संजय तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, अभियंता लोक निर्माण विभाग लक्ष्मण सिंह सामंत, वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें