रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:सामाजिक सौहार्द व धार्मिक भावनाओ को आहत करने वाले आरोपी लियाकत को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
Thu, Oct 2, 2025
..सामाजिक सौहार्द व धार्मिक भावनाओ को आहत करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंपावत पुलिस ने समाजिक सौहार्द ,शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने ,धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले असमाजिक तत्व के विरुद्ध की कड़ी कार्यवाही की है दिनांक 01/10/2025 को वादी पवन राठौर पुत्र रोशन लाल निवासी वार्ड नं0 9 घसियारा मण्डी टनकपुर द्वारा कोतवाली टनकपुर मे सूचना दी की लियाकत पुत्र अमानत निवासी वार्ड नं0 4 कोतवाली टनकपुर द्वारा हिन्दू समाज के लोगो को गाली गलौज कर,अभद्ध भाषा का प्रयोग करते हुये हिन्दू समाज की धार्मिक भावना आहत की जा रही है । वादी पवन राठौर द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली टनकपुर में नियमानुसार सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया
एसपी चम्पावत अजय गणपति के द्वारा मामले को काफी गंभीरता से लिया और कार्यवाही हेतु प्रभारी कोतवाली टनकपुर को निर्देशित किया । एसपी के निर्देश पर कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही व साक्ष्य संकल्न करते हुए आज दिनांक 02.10.2025 को अभियुक्त लियाकत पुत्र अमानत निवासी वार्ड नं0 4 कोतवाली टनकपुर जनपद चम्पावत को हिरासत में लिया गया अभियुक्त लियाकत से पुछताछ कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर चम्पावत पुलिस की कड़ी नजर समाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली गतिविधियों, समाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली पोस्ट व भ्रामक,झूठी पोस्ट ,अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध की जायेगी कड़ी कार्यवाही ।पुलिस नए लोगों से अपील करते हुए कहा शांति एंव कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करे किसी भी प्रकार की अफवाह, सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली गतिविधि या अनुचित गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने/ चौकी/112 पर दें ।
.
* पुलिस टीम**--
1. अपर उ0नि0 कुन्दन सिंह कोतवाली टनकपुर
2. हे0कानि0 पुष्कर सिंह कोतवाली टनकपुर