Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: टनकपुर:किरोड़ा नाले के तेज उफान में बही मैक्स एक किशोरी की मौत रेस्क्यू जारी

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 9, 2024
किरोड़ा नाले के तेज उफान में बही मैक्स एक छात्रा की मौत रेस्क्यू जारी शुक्रवार को टनकपुर के किरोड़ा नाले में एक सवारियों भरी मैक्स वाहन के तेज बहाव में बहने की सूचना आ रही है। घटना में एक 14 साल की किशोरी की मौत हो गई है तथा उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में 4 घायलों को लाया गया है,जिनका इलाज चल रहा है। रैस्क्यू जारी हैं लोगों को निकाला जा रहा है। उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि मौके पर पहुंच गए हैं एसडीआरएफ,पुलिस का रैस्क्यू कार्य जारी है उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी के नेतृत्व में रैस्क्यू जारी है। एक व्यक्ति को पुनः रैस्क्यू कर निकाला जा रहा है। सभी लोग उधमसिंह नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं प्रशासन और रेस्क्यू टीम की तत्परता के चलते कई जिंदगी बच गई है उप जिलाधिकारी टनकपुर से प्राप्त सूचना अनुसार अवगत कराया जा रहा है कि प्राप्त सूचना अनुसार वाहन में कुल 9 लोग थे जिसमें से 7 लोगों को निकाल लिया गया है।2 की खोजबीन जारी है।मैक्स में 9 लोग सवार थे जिनमें से एक किशोरी की मौके पर मौत हो गई प्रत्यक्षदर्सियो के अनुसार किरोड़ा नाले में बहावा काफी तेज़ था लेकिन चालक ने नाले में डाल दिया और देखते ही देखते वाहन बह गया

जरूरी खबरें