Monday 6th of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल की स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात उप जिला चिकित्सालय के लिए 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की मांग

बंगाल के चुनावी रण में उतरे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी बनगांव में धामी का रोड शो उमड़ा जन सैलाब

रुड़की: तीन तलाक में मुकदमा दर्ज यूसीसी के तहत होगी बड़ी कार्रवाई

लोहाघाट के गांधी चौक में 23 लाख की लागत से लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा। निर्माण कार्य शुरू

चंपावत:सीएम को ज्ञापन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं पत्रकारों की आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:एसपी के निर्देश पर मां पूर्णागिरी मेले में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर विभाग सतर्क

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 6, 2026

एसपी के निर्देश पर मां पूर्णागिरी मेले में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर विभाग सतर्क

एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर आज दिनांक 06 अप्रैल को एफएसएसओ अमर सिंह अधिकारी द्वारा फायर टीम के साथ संचालित मां पूर्णागिरी मेले का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में स्थित होटल, रेस्टोरेंट एवं धर्मशालाओं का जायजा लिया गया। जिन संचालकों द्वारा लकड़ियों व भट्टियों का प्रयोग किया जा रहा था, उन्हें विशेष सावधानी बरतने एवं अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अग्नि सुरक्षा उपकरणों की गहनता से जांच की गई तथा संबंधित कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन की जानकारी भी प्रदान की गई। उन्होंने सभी से सावधानी बरतने की अपील की।

जरूरी खबरें