Monday 23rd of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:पंचमी में भगवती मंदिर चामी में बड़ी तादात में पहुंचे श्रद्धालु।

पाटी:नगर पंचायत ने जि0पं0 की अनुमति के बिना कॉम्पेक्ट मशीन परिसर में डाल दिया गीला कूड़ा।

लोहाघाट:डीएम के निर्देश एक महीने बाद जागा विभाग गिरी हुई सोलर लाइट हुई खड़ी लोगों को राहत।

उत्तराखंड:प्रदेश भर में "जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल" कार्यक्रम की धूम

हल्द्वानी:गैस की किल्लत के बीच शिवम ने खराब मोबिल ऑयल से जलने वाले स्टोव का किया निर्माण।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:श्रद्धालुओं के दिक्कतों को देखते हुए माँ पूर्णागिरि धाम यात्रा मार्ग पर लगाए गए संकेतक

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 23, 2026

श्रद्धालुओं के दिक्कतों को देखते हुए माँ पूर्णागिरि धाम यात्रा मार्ग पर लगाए गए संकेतक

यात्रा हुई और अधिक सुगम

माँ पूर्णागिरि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार पूर्णागिरि यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थलों पर आवश्यक संकेतक (साइन बोर्ड) स्थापित किए गए हैं।इन संकेतकों के माध्यम से श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग की स्पष्ट जानकारी मिल रही है, जिससे उन्हें मार्ग भ्रम की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ रहा है। साथ ही, यात्रा मार्ग पर दिशा-निर्देशन सुगम होने से श्रद्धालुओं की यात्रा पहले की अपेक्षा अधिक सरल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित हो गई है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

जरूरी खबरें