Tuesday 17th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:आइटीबीपी में बिल्डिंग क्लाइंबिंग का डेमो कमांडोज ने दिखाए हैरत अंगेज कारनामे।

उत्तराखंड: सेल्समेन ने डीएम को ओवर रेट थमा दी शराब की बोतल। 50 हजार का हुआ चालान

उत्तराखंड:9 मार्च से 13 मार्च तक गैरसैंण में होगा बजट सत्र

लोहाघाट:विशाल भंडारे के साथ अमोड़ी शिव महोत्सव का हुआ समापन

पाटी में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्यवाही चला बुलडोजर।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:21 फरवरी को सरस कॉर्बेट महोत्सव में रोजगार मेले का आयोजन। पहुंचेंगे नामी कंपनियां

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 17, 2026

21 फरवरी को सरस कॉर्बेट महोत्सव में रोजगार मेले का आयोजन। पहुंचेंगे नामी कंपनियां

चार हजार से अधिक अभ्यर्थियों का होगा चयन

जिला सेवायोजन अधिकारी चंपावत आरके पंत ने आदेश के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया 21 फरवरी शनिवार को चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के अंतर्गत चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव स्थल निकट सैनिक कल्याण विश्रामगृह टनकपुर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है मेले में टाटा मोटर, क्वास, क्रोप टीमलेस सर्विस ,पुखराज हेल्थ केयर लायम फ्लेक्सी , अशोक लीलैंड ,सार्थ एडेक स्किल अकैडमी सहित 15 से अधिक कंपनियों के एच आर प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। जिसमें लगभग 4000 से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन लिखित व साक्षात्कार परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें पद अनुसार शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल ,इंटरमीडिएट ,आईटीआई डिप्लोमा, स्नातक पर स्नातक ,बीटेक आदि योग्यता धारी अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा ।आवेदक की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तथा वेतनमान 12000 से ₹22000 तक निर्धारित है ।उन्होंने कहा इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त प्रमाण पत्र की छाया प्रति बायोडाटा व दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि में सरस मेला स्थल टनकपुर में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में पूर्वाह्न 9:00 बजे उपस्थित होंगे। इसके लिए उन्हें कोई मार्ग ब्यय देय नहीं होगा ।उक्त रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना पंजीकरण दी गई वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करें अधिक जानकारी हेतु 8218715939 पर संपर्क किया जा सकता है।

जरूरी खबरें