Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अनशनकारी चेतराम का 12 वे दिन भी धरना रहा जारी प्रशासन नहीं ले रहा सुध

लोहाघाट:डीएम की पहल पर 42 लाख की लागत से उप जिला अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य पूरा।

लोहाघाट:सुभाष बगौली के दर्जा राज्य मंत्री बनने पर भाजपा ने बाटी मिठाइयां लोहाघाट को मिला पहला दर्जा मंत्री

हरिद्वार में देहरादून से दिल्ली जा रही बस में लगी भीषण यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

पाटी:निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने किया शक्ति प्रदर्शन जीत का किया दावा पवनदीप राजन उतरे समर्थन में

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:डीएम ने आपदा सुरक्षा एवं विकास कार्यों का लिया जायजा, मानसून से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 6, 2026

डीएम ने आपदा सुरक्षा एवं विकास कार्यों का लिया जायजा, मानसून से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

शारदा कॉरिडोर, चूका हेलीपेड और रोपवे परियोजनाओं की प्रगति का जिलाधिकारी ने लिया जायेजा

संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शनिवार को जनपद के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर आपदा सुरक्षा, बाढ़ संरक्षण तथा विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को मानसून से पूर्व सभी स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने टनकपुर, शारदा बैराज, शारदा घाट, किरोड़ा नाला, बूम तथा बाटनागाड़ क्षेत्र का भ्रमण कर चल रहे विकास एवं सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपदा राहत एवं बाढ़ सुरक्षा कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए बूम और बाटनागाड़ क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि पूर्ण चैनलाइजेशन के उपरांत प्रभावी एवं स्थायी बाढ़ सुरक्षा कार्य सुनिश्चित किए जाएं।जिलाधिकारी ने शारदा नदी तट पर चल रहे कार्यों में सिंचाई विभाग को तेजी लाने और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयावधि में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शारदा घाट क्षेत्र में परियोजना की जमीनी प्रगति का अवलोकन करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को परियोजना को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को सभी निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलदार को नियमित निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की सतत निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।इसी क्रम में जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन चूका हेलीपेड का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को कार्यों में तेजी लाते हुए अगस्त माह से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही हेलीपेड परिसर में अवरोधक पेड़ों के नियमानुसार निस्तारण तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने तहसीलदार पिंकी आर्य को नियमित निरीक्षण तथा सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत को कार्यों में अपेक्षित गति लाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने पूर्णागिरि रोपवे परियोजना की प्रगति की भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर महेंद्र सिंह राठौड़ ने अवगत कराया कि परियोजना का लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा मई 2027 तक परियोजना को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार पिंकी आर्या, एई पीडब्लूडी लक्ष्मण सिंह सामंत, प्रोजेक्ट मैनेजर रोपवे महेंद्र सिंह राठौड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें